Breaking

बड़हरिया में भी बनेगा बकरी प्रशिक्षण केंद्र और समेकित कृषि प्रणाली फार्म

बड़हरिया में भी बनेगा बकरी प्रशिक्षण केंद्र और समेकित कृषि प्रणाली फार्म

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की रामपुर पंचायत के पलटूहाता में वसीम अख्तर, मो हबीबुल्लाह और मो अरशद के बकरी फॉर्म का प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने शनिवार को भ्रमण किया ।

बीटीएम सतीश सिंह ने बताया कि वसीम अख्तर,मो हबीबुल्लाह और मो अरशद के यहां न केवल बकरी पालन बल्कि प्रशिक्षण केंद्र और समेकित कृषि प्रणाली में जैविक खेती, सब्जी की खेती, बगवानी में आम केला पपीता, लीची, अमरुद, मछली पालन, मुर्गी पालन, ड्रिप सिंचाई स्प्रिक्लर सिंचाई , बर्मी कंपोस्ट,पशुपालन सभी खेती किसानो को एक साथ देखने को मिलेगा। और इससे क्षेत्रवासियों के साथ ही प्रखंडवासियों लाभ मिलेगा।

इस मौके पर बीटीएम श्री सिंह ने वसीम अख्तर, मो हबीबुल्लाह और मो अरशद को सुव्यवस्थित तरीके से पशुपालन और जैविक खेती की जानकारी देते हुए बताया कि समेकित कृषि प्रणाली फार्म कैसे बनाए। तथा क्या क्या लगाए और किस जगह लगाएं। जिससे आप को भी लाभ हो और वातावरण और मिट्टी भी दूषित न हो।

इसको और क्या अच्छा किया जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी। मौके प्रगतिशील कृषक
वसीम अख्तर ने कहना है कि वे अत्याधुनिक कृषि पद्धति से जुड़कर किसानो के बीच रहना चाहता हैं। साथ में जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहता हैं। जिससे वे अपने जिला और राज्य स्तर पर कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देकर पूरे देश में अपने जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकें l

यह भी पढ़े

कांग्रेस नेता रिजवान अहमद ने पचरुखी प्रखंड के जरुरतमंदों के बीच बांटे कंबल

सिधवलिया की खबरें : 15 से शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

नियोजित शिक्षक जल्द होंगे राज्यकर्मी शिक्षा विभाग में तेजी से हो रहा कार्य : आनंद पुष्कर

सड़क दुर्घटना में पत्रकार संघ के अध्यक्ष हुए घयाल,प्राथमिक उपच्चार के बाद हुआ रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!