गोपालगंज :- डुमरियाघाट नारायणी रिवर फ्रंट पर तैयारी का जायजा लेते विधायक व पूर्व विधायक 

गोपालगंज :- डुमरियाघाट नारायणी रिवर फ्रंट पर तैयारी का जायजा लेते विधायक व पूर्व विधायक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

डुमरिया नारायणी महाआरती कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

श्रीनारद मीडिया‚ रिज़वान उर्फ़ राजू‚ सिधवलिया‚ गोपालगंज (बिहार)

उत्तर बिहार का इकलौता नारायणी रिवरफ्रंट डुमरिया अब राष्ट्रीय पटल पर आ गया है। यहां प्रतिमाह अमावस्या और पूर्णिमा को नारायणी माता आरती की व्यवस्था की जा रही है। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को कही। डुमरियाघाट में गुरुवार को नारायणी आरती में शामिल होने आ रहे डिप्टी सीएम रेणु देवी एवं तारकिशोर प्रसाद के कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंच एवं दर्शक दीर्घा को आकर्षक बनाने पर बल दिया गया। इसके पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारण जिले के तरैया विधायक एवं भाजपा विधायक दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएम से पीएम तक के 20 साल का सफलतम कार्यकाल सात अक्टूबर को पूर्ण हो रहा है।

जिसके उपलक्ष में नारायणी महाआरती डुमरियाघाट में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में सेवा और समर्पण कार्यक्रम पटना गंगा नदी से शुरू किया गया। जिसका समापन सात अक्टूबर को नारायणी रिवर फ्रंट पर महाआरती के बाद किया जाएगा। पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि डुमरियाघाट सुबे का पहला नारायणी रिवरफ्रंट है जो ग्राम पंचायत में बनी है। सुबे के कई विभागों के मंत्री, विधायक, सांसद, एमएलसी सहित अन्य नेता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के सीएम से पीएम तक के सफलतम कार्यकाल से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बनारस के आचार्यों की दस सदस्यीय टीम आरती में शामिल होंगी। 71 गोपालकों द्वारा एक एक- एक लीटर दूध नारायणी आरती के पूर्व अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नाव पर प्रदर्शनी का नजारा भी दिखेगा। जीवित मछली नारायणी नदी में अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि डुमरियाघाट पर अंत्येष्टि के दौरान मुखाग्नि देने वाले बांसफोर को सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी सीएम का तारकिशोर प्रसाद तथा रेणु देवी बरहिमा के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से डुमरियाघाट पहुंचेंगे। प्रेस वार्ता व निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, तेजेश्वर मिश्र, हेमंत कुशवाहा, राहुल सिंह, धनु पांडेय मुखिया विनय यादव, चंदन सोनी, राजू सिंह, गोल्डन सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े

दो करोड़ 24लाख के लागत से बनी भगवानपुर मनन पट्टी पथ पर बनी पुलिया ध्वस्त

जल मीनार से एक पानी का टंकी गिरा जलापूर्ति बाधित

मशरक-महम्मदपुर एसएच 90 पर आवागमन बाधित होने से लोगों की बढ़ी परेशानी

लकड़ी काटते हुए ग्राइंडर मशीन से शख्स घायल, सीएचसी में भर्ती

Leave a Reply

error: Content is protected !!