दरौंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार सम्मान समारोह आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव में दरौंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए आभार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं और उनका सम्मान करके खुशी की अनुभूति होती है। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत दरौंदा की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वे दरौंदा के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय विधायक का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में किए गए मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़े
01 फरवरी 📜 संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 वैज्ञानिक शंभुनाथ डे की जयंती पर विशेष
01 फरवरी 📜 कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर विशेष
01 फरवरी 📜 भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना दिवस पर विशेष
सिसवन की खबरें : अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद का किया निपटारा
निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की असली ताकत – घनश्याम पाठक
सेवानिवृत शिक्षक का हुआ श्रद्धा व सम्मान के साथ विदाई

