बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बिहार में दो लाख के इनामी गुड्डू सिंह गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

श्रीनारद मीडिया,स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। खगड़िया जिले के रामपुर ठुठी निवासी गुड्डू सिंह को पुलिस ने दियारा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया है। गिरफ्तार करने के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, गुड्डू सिंह के खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

उस पर हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन आरोप हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित किया गया था,दरअसल, इसकी गिरफ्देतारी बुधवार देर रात किया गया है। यह कार्रवाई एसटीएफ और डीआईयू की संयुक्त टीम ने किया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह दियारा क्षेत्र में सक्रिय गिरोह का सरगना था और आसपास के जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था।

 

उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल काफी हद तक कम हुआ है।खगड़िया के एसपी ने बताया कि, यह कार्रवाई लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस को उसके मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम ने इलाके में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में कई और आपराधिक मामलों के खुलासे की संभावना है।

यह भी पढ़े

बिहार में सोनम रघुवंशी से भी बड़ा कांड, फूफा के प्यार में पागल हुई गूंजा, शादी के 45 दिन बाद कराई पति की हत्या

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्‍य निरूपमा चकमा ने विकास योजनाओं का किया समीक्षा

सीवान डीएम ने प्रखंडों में जाकर मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का  किया निरीक्षण

सीवान डीएम एसपी ने मुहर्रम को लेकर  शांति समिति की किया बैठक, दिए कई निर्देश

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र- 1 ने किया बीएमडी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!