Gyanvapi : एएसआई अपने कार्य में अच्छे ढंग से आगे बढ़ा रही है,कैसे?

Gyanvapi : एएसआई अपने कार्य में अच्छे ढंग से आगे बढ़ा रही है,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

वैज्ञानिक तरीके से हो रही है जांच

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वेक्षण का चौथा दिन पूरा हो गया। ज्ञानवापी पर‍िसर से बाहर न‍िकले वकीलों ने बताया क‍ि एएसआई अपने काम को अच्छे ढंग से आगे बढ़ा रहा है। सर्वेक्षण मंगलवार की सुबह आठ बजे फ‍िर शुरू होगा।

ज्ञानवापी पर‍िसर में एएसआई सर्वेक्षण को लेकर ह‍िंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया क‍ि एएसआई की टीम एक नक्शा बना रही है। एक रिपोर्ट का मसौदा तैयार क‍िया जा रहा है और फिर वे रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्‍होंने बताया क‍ि सर्वेक्षण कल सुबह आठ बजे शुरू होगा।

हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया क‍ि एएसआई अपने काम को अच्छे ढंग से आगे बढ़ा रहा है। उन्‍होंने बताया क‍ि स्थिति अच्छी है और एएसआई अपनी टेक्नोलॉजी, यूनिट, उपकरणों के माध्यम से कार्य कर रही है। उन्‍होंने बताया क‍ि एएसआई को जिस विशेषज्ञ, टीम की जरूरत होगी वह उनको बुलाकर सर्वे कराएगा। उन्‍होंने कहा, हम बस चाहते कि सर्वे में मंदिर के साक्ष्य निकल जाएं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद ASI की टीम पूर परिसर का डिटेल में वैज्ञानिक सर्वे कर रही है। एएसआई सर्वे में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष को मिलाकर कुल 58 लोग शामिल हैं। एएसआई की टीम के 30 सदस्य तीनों गुंबद का 3 डी एमेजिनेशन और मैपिंग कर रहे हैं।

चौथे दिन के सर्वे के लिए एएसआई की टीम ज्ञानवापी परिसर में 11 बजे के बाद अंदर दाखिल हुई और कल के शेष बचे जगह व्यास जी के तहखाने से सर्वे की कार्रवाई शुरु की। व्यास जी तहखाने में मलबा अधिक होने के चलते सर्वे की टीम को दिक्कत आ रही थी। एएसआई की टीम ने गुंबदों से सैंपल कलेक्ट किया। साथ ही पश्चिमी दीवार पर सर्वे की टीम का फोकस रहा। हिंदू पक्ष बार बार पश्चिमी दीवार पर फोकस करने के लिए कहता रहा है। टीम ने पूर्वी दीवाल की भी मैपिंग की। एएसआई की टीम जल्द ही सेंट्रल डोम का सर्वे शुरू कर सकती है।

हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सर्वे को लेकर कहा कि यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। ASI की टीम पूरे परिसर के आर्किटेक्चर की स्टडी कर रही है और पता लगा रही है कि इसके नीचे क्या है। जब एएसआई की रिपोर्ट आएगी तब जाकर ये साफ होगा कि इस परिसर का इतिहास क्या रहा है और किस तरह का स्थापत्य रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!