शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक करता रहा रेप.

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक करता रहा रेप.

ICU में जगह नहीं मिलने पर स्ट्रेचर पर ही मौत.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में एक लड़के ने शादी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग लड़की का रेप किया। यहां तक के युवक के परिजनों को जानकारी हुई तो वह भी शादी को तैयार हो गए थे मगर बाद में मुकर गए। पीड़ित किशोरी ने इसकी तहरीर थाने में देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी है।

खड्डा क्षेत्र निवासी एक युवक ने बगल के ही एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की नाबलिग पुत्री को दो साल पहले प्रेम जाल में फांसा। नजदीकियां बढ़ी तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका यौन शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद जब किशोरी युवक से शादी करने की बात कहती तो कल शादी कर लेंगे आदि की बातें कहते हुए लड़की को टरकाने लगा। दो वर्ष बीतने के बाद भी जब युवक उसे झांसा देता रहा तो उसने लडके पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अब युवक उससे शादी करने से मुकर गया।

इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो वह युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों से शादी करने का प्रस्ताव रखा। जहां युवक के परिजन दोनों की शादी करने की बात पर राजी हो गये लेकिन बाद में वे भी अपनी बात से मुकर गये। इसके बाद पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए इसकी तहरीर थाने में देकर कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बन्‍ध में इंस्पेक्टर आरके यादव का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। छानबीन करते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में कोरोना संक्रमित शोध छात्र स्ट्रेचर पर तड़पता रहा लेकिन उसे आईसीयू में बेड नहीं मिला। इससे स्ट्रेचर पर ही उसकी मौत हो गई। मौत से पहले छात्र खुद डॉक्टरों से हाथ जोड़कर बचाने की विनती करता रहा। उसके दोस्तों ने रात में अधिकारियों को फोन किया, फोन नहीं उठा तो उनके घर का दरवाजा पीटा। इसके बाद जब तक आईसीयू में बेड की व्यवस्था हुई छात्र इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ चुका था। 

बीएचयू विज्ञान संस्थान के भौतिकी विभाग के सीनियर रिसर्च फेलो 32 वर्षीय अभय जायसवाल छित्तूपुर में किराए के मकान में रहते थे। उनके दोस्त फणीन्द्रपति पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे अभय को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में करीब एक घंटे बाद उनकी एंटीजेन किट से जांच की गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता जा रहा था।

डॉक्टर ने तत्काल कोविड आईसीयू में भर्ती कराने को कहा। इसके बाद सभी अधिकारियों को फोन किया। कई लोगों ने फोन उठाया और आश्वासन दिया कि व्यवस्था कराते हैं लेकिन दोबारा किसी का फोन नहीं उठा। हम लोग भागकर वाइसचांसलर और चीफ प्रॉक्टर के आवास पर गए। वाइसचांसलर नहीं मिले लेकिन चीफ प्रॉक्टर ने अपने गार्ड से कहा कि मैंने बेड की व्यवस्था के लिए बोल दिया है। रात करीब 11 बजे फोन आया कि उन्हे कोविड वार्ड की आईसीयू में लाइए। जब तक हम अभय को वहां ले जाते, उसने दम तोड़ दिया।

वहीं अस्पताल के एमएस प्रो. एसके माथुर का कहना है कि मरीज गंभीर स्थिति में अस्पताल में आया था। उसका लंग्स काम करना बंद कर दिया था। मैंने खुद लगकर उसका कोरोना टेस्ट कराया था। उसे आईसीयू बेड भी दिलवाया था लेकिन उनकी मौत हो गई।

अकेली हो गई बहन 
अभय के माता-पिता दोनों का पहले ही देहांत हो गया है। उसकी एक 22 साल की बहन है। वह भी बीएचयू में पढ़ती है। भाई की मौत के बाद वह अकेली हो गई है। अभय पढ़ाई में काफी तेज था। उसने 2010 में बीएससी किया। 2012 में आईआईटी दिल्ली से एमएससी किया। इसके बाद 2013 से 2016 तक बतौर प्रोजेक्ट फेले पेरिस में रहे। 2018 में भौतिकी विभाग में सीनियर रिसर्च फेलो में एडमिशन लिया था। अभय की मौत के बाद बहन का रो-रो कर बेहाल है।

इसे भी पढ़े..

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!