नवादा में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने जेडीयू नेता को मारी तीन गोली

नवादा में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने जेडीयू नेता को मारी तीन गोली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के नवादा में अपराधियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से इलाज के पीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना हिसुआ थाना के ओड़ो गांव की है। गोली से घायल नेता का नाम अर्जुन यादव है।

वे जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव है। बताया जाता है कि अपराधियों उन्हें तीन गोली मारी है। एक गोली अर्जुन यादव के जांघ में लगी है, जबकि दो अन्य गोली साइड से निकल गई। तीन की संख्या में थे बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली लगने के बाद अर्जुन यादव ने हो-हल्ला किया तो गांव के लोग दौड़कर आए।

आननफानन में अर्जुन यादव को गाड़ी में बैठकर अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन यादव की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। गोली क्यों मारी गई है, इसके बारे अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं अर्जुन यादव ने कहा कि गोली मारने वाले एक शख्स को वे पहचानते हैं। अन्य दो लोग कौन थे, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
उन्होंने कहा कि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसी को देखने के बाद अपने खेत में मोटर देखने के लिए गए थे। उसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हिसुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गोली लगने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है। उनका किसी से विवाद भी चल रहा है। बताया गया है कि जांघ में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाग ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़े

 आरा में बेलगाम स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

राजकीय रेल पुलिस रेल जिला मुजफ्फरपुर

अपराधियों ने बाजार से लौट रहे व्यक्ति को किया गोलियों से छलनी, मौके पर हुई मौत

बिहार के जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, सासाराम, छपरा और पटना के बाढ़ उपकारा में ली गयी तलाशी

 मुजफ्फरपुर पुलिस ने हथियार के साथ 4 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर से खरीदा रिवॉल्वर, बिहार में बना बाराती, यूपी के दबंग ने फिर शुरू किया ठांय-ठांय

Leave a Reply

error: Content is protected !!