हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक/पूर्व मंत्री विनोद सिंह को दी क्लीन चिट

हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक/पूर्व मंत्री विनोद सिंह को दी क्लीन चिट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कमला देवी के खिलाफ चलेगा‌ ट्रायल

फैजाबाद कचहरी बम ब्लास्ट से जुड़ा मामला

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

यूपी के   फैजाबाद कचहरी बम ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक विनोद सिंह को क्लीन चिट दे दी है। स्पेशल जज ईसी एक्ट न्यायालय की तरफ से 319 के प्रार्थना पत्र पर 18 नवंबर 2021 को पूर्व मंत्री विनोद सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी को तलब किया गया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के प्रार्थना पत्र पर स्पेशल कोर्ट ने तलबी आदेश जारी किया था।

पूरा प्रकरण 2014 में फैजाबाद कचहरी में हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के ऊपर बम ब्लास्ट से जुड़ा हुआ है। मामले में भाजपा विधायक विनोद सिंह की तरफ से हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की गई थी। जिस पर उन्हें‌ पूर्व में स्टे प्रदान किया गया था। इस मामले की गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की लखनऊ की एकल बेंच पीठ में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक विनोद सिंह की बम ब्लास्ट में संलिप्तता के लिए साक्ष्य को अपर्याप्त माना है।

इसके आधार पर स्पेशल जज फैजाबाद की तरफ से की गई तलबी के आदेश को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है , जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी के खिलाफ मिले साक्ष्य को आधार मानते हुए उन्हें विचारण में शामिल करने का निर्देश फैजाबाद स्पेशल कोर्ट को दिया गया है। मामले में विनोद सिंह के हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया।

यह भी पढ़े

सिसवन की खाबरें :  मेंहदार मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

गडखा के नरांव मे नर्मदेश्वर महादेव की प्रतिमा हुइ स्थापित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जागरुकता सह प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

रघुनाथपुर : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,रात्रि में हुआ शिव विवाह

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!