तेज रफ्तार… रोका-टोकी और दिनदहाड़े मर्डर, ‘कार’ कांड से थर्राया बिहार

तेज रफ्तार… रोका-टोकी और दिनदहाड़े मर्डर, ‘कार’ कांड से थर्राया बिहार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

बिहार में रोड रेज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। इस कांड में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल पसर गया।

बिहार के रोहतास जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाने से मना करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।मामला इंद्रहिया गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गांव में एक शादी थी और बारात द्वार लगने का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी बीच, गांव के एक-दो युवक सड़क पर तेज गति से कार चलाने लगे। तेज रफ्तार में कार चलाने से रोका तो कर दिया मर्डर गांव के ही युवक धर्मराज राम ने दुर्घटना की आशंका को लेकर कार चला रहे युवकों से कार धीरे चलाने की गुजारिश की। कार चलाने वाले युवकों को यह नसीहत नागवार गुजरी और विवाद शुरू हो गया।

कार चला रहे युवक इसके बाद बुरी तरह से बिफर उठे। इसके बाद उन्होंने धर्मराज से मारपीट शुरू कर दी। धीरे-धीरे बवाल बढ़ता गया। आरोप है कि कार चला रहे युवक ने धर्मराज को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार सासाराम सदर के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े

लोक परीक्षा प्रणाली में अनुचित साधनों को रोकना है,कैसे?

विश्व व्यापार संगठन में सुधार के क्या उपाय हैं?

वोट की चोट से 2025 के चुनाव में दलबदलुओं को खदेड़ भगायेंगे बिहारी : संजय ठाकुर

अमरपुर पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ ग्यारह वार्ड सदस्यों ने हस्ताक्षर युक्त अविश्वास पत्र पंचायत सचिव को सौपा

Leave a Reply

error: Content is protected !!