How to Remove Negativity: घर से कैसे दूर करें नेगेटिविटी? जानें 7 आसान और असरदार उपाय! 

How to Remove Negativity: घर से कैसे दूर करें नेगेटिविटी? जानें 7 आसान और असरदार उपाय!

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

अक्सर हम घर में चल रहे क्लेश, झगड़ों और विवादों से परेशान रहते हैं। इसका मुख्य कारण हमारे आसपास फैली नकारात्मकता हो सकती है। ये नकारात्मक ऊर्जा न केवल हमारे जीवन में आश्चर्यजनक बदलाव लाती है बल्कि हमारे स्वभाव को आलसी, उदास और चिड़चिड़ा भी बनाते हैं। कभी-कभी यह नेगेटिविटी उन लोगों से आती है, जिन्हें दूसरों की सफलता से ईर्ष्या होती है। अगर आप भी घर या ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर रहे हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें और जानें इसे कैसे दूर कर सकते हैं।

 

 

How to Identify Negative Energy at Home? घर में नकारात्मक ऊर्जा की पहचान कैसे करें?

यहां कुछ सामान्य संकेत दिए गए हैं, जो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा की ओर इशारा करते हैं –

• लगातार झगड़े या विवाद होना

घर में अगर अक्सर बिना वजह झगड़े होते हैं या लोग बिना कारण चिड़चिड़े और परेशान रहते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है।

• स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

यदि घर का कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए, खासकर जब कोई स्पष्ट कारण न हो। तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को दर्शाता है।

• आर्थिक तंगी

आर्थिक तंगी भी नकारात्मक ऊर्जा का ही एक संकेत है। धन की लगातार हानि होना, पैसों का प्रवाह रुकना, अत्यथिक खर्चें होने जैसी समस्या इसी के उदाहरण है।

• नींद न आना

नींद न आना और लगातार बेचैनी महसूस करना नकारात्मक ऊर्जा का असर हो सकता है। इसके चलते आपके मेन्टल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बुरे सपने भी इसका एक संकेत हो सकते हैं।

अगर आप इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। ऐसे में, ये आसान उपाय (How to Remove Negativity)आपके लिए मददगार हो सकते हैं-


7 Ways To Remove Negative Energy : घर से नकारात्मक ऊर्जा कैसे दूर करें?

1. दर्पण का सही इस्तेमाल करें

घर या ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आईना बहुत मददगार हो सकता है। सही तरीके से लगाने पर यह सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ा सकता है। आप अपनी दीवार पर कॉन्वेक्स मिरर लगा सकते हैं, जिसका मुंह की ओर हो। आप इसे प्रवेश द्वार के पास लगा सकते हैं, लेकिन सीधे दरवाजे के सामने न लगाएं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में बहुत प्रभावी उपाय है।


2. लौंग और कपूर के उपाय

किसी भी पूजा या धार्मिक अनुष्ठान में कपूर का खास प्रयोग किया जाता है। सुबह की पूजा से हवन तक, शुद्धिकरण के लिए कपूर का प्रयोग हर जगह किया जाता है। यदि आपको भी घर या अपने आस पास नेगेटिव एनर्जी महसूस हो रही है, तो यह विशेष उपाय कर लें। सबसे पहले कपूर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे संध्याकाल में एक पात्र में जला दें। जैसे ही यह जलने लगे, धुएं को घर के कोनों में फैलाएं। हर मंगलवार और शनिवार के दिन ये खास उपाय करें।

 


3. नज़र सुरक्षा कॉपर यंत्र

नज़र सुरक्षा कॉपर यंत्र (Nazar Suraksha Copper Yantra)एक अत्यंत प्रभावशाली यंत्र, जो किसी भी तरह की बुरी नज़र एवं शक्तियों से आपका बचाव करता हैं। माना जाता है कि एक सुरक्षात्मक ऊर्जा कवच बनकर आपके घर में नेगेटिविटी को प्रवेश करने से रोकता है। हालांकि सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए इस यंत्र को किसी साफ और पवित्र जगह पर रखें। इसके अलावा, नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचने के लिए इसे अपने घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर भी रखा जा सकता है।


4. घर के पूजन स्थल को व्यवस्थित रखें

घर में दोषों को खत्म करने के लिए पूजा स्थल का सही होना ज़रूरी है। कहा जाता है कि पूजा स्थल में देवताओं का वास होता है। यदि पूजा स्थल सही दिशा में न हो, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है। यह सुनिश्चित करें की घर के पूजा स्थल पर धार्मिक वस्तुएं ही रखें। खासतौर पर जो सौभाग्य, समृद्धि और सुरक्षा को आकर्षित करती हैं। ध्यान रखें कि पूजा स्थल हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।


5. साउंड क्लींजिंग

साउंड क्लींजिंग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का एक आसान और बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप घर में विंड चाइम का प्रयोग कर सकते है। यह घंटियां नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इन ध्वनियों से बुरी ऊर्जा को खत्म करने में मदद मिलती है।


6. नज़र सुरक्षा कवच हैंगिंग यंत्र

जैसे की नाम से भी स्पष्ट है, नज़र सुरक्षा कवच यंत्र बुरी नज़र और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता है। साथ ही, जादू-टोने और बुरी नीयत के खिलाफ भी सुरक्षा कवच (Nazar Suraksha Kawach Hanging Yantra) के रूप में कार्य करता है। यह यंत्र घर में नकारात्मकता को दूर कर, खुशहाली का संचार करता है। कहा जाता है कि यह पारिवारिक कलह को दूर करता है और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।


7. 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करें

5 मुखी रुद्राक्ष (5 Mukhi Rudraksha) नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में प्रभावी माना जाता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से परिपूर्ण यह रुद्राक्ष आपके आसपास की ऊर्जा को संतुलित करता है। कहा जाता है कि 5 मुखी रुद्राक्ष पहनने से मानसिक शांति मिलती है और नेगेटिविटी दूर होती है।
आप इस रुद्राक्ष को पेंडेंट या ब्रेसलेट की तरह पहन सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे घर या ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी रख सकते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने में बेहद प्रभावशाली है।


घर में झगड़े, स्वास्थ्य समस्याएं या आर्थिक तंगी, नकारात्मक ऊर्जा का संकेत हो सकता है। ऐसे में उपरोक्त दिए गए ये कुछ उपाय (7 Ways To Remove Negative Energy) आपके लिए फायदेमंद हो सकते है। ये उपाय घर में न केवल सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने में सहायक हैं बल्कि हमारे आसपास से सभी तरह की नेगेटिविटी को कम करते है।

यह भी पढ़े

आप जानते है, इस श्राप के चलते भगवान शिव को काटना पड़ा गणेश जी का सिर, पढ़े ये रोचक कथा!  

सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को जानने के लिए इस जरूर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!