Headlines

16 दिसंबर से सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, खरमास की होगी शुरुआत। शुभ कार्यों पर विराम।

16 दिसंबर से सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, खरमास की होगी शुरुआत। शुभ कार्यों पर विराम।

श्रीनारद मीडिया दारौंदा, सिवान ( बिहार)।

सिवान, दारौंदा। इस वर्ष खरमास हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास (धनु मास) की शुरुआत हो जाएगी, जो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ और मांगलिक कार्यों पर अस्थायी विराम का समय माना जाता है। खरमास हर वर्ष तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं।
इस बार यह अवधि 14 जनवरी 2026 तक चलेगी, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति का पर्व लाएंगे।

बगौरा निवासी आचार्य श्री जितेंद्रनाथ पाण्डेय ने बताया कि खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, भूमि-पूजन जैसे मांगलिक कार्य का निषेध माना गया है। हालांकि पूजा-पाठ, जप, तप, दान, भक्ति, पितृ कर्म तथा भगवान विष्णु की आराधना का विशेष महत्व रहता है।

स्थानीय पंडितों ने बताया कि धनु राशि में सूर्य के प्रवेश से ऋतु परिवर्तन की प्रक्रिया तेज होती है और शीत ऋतु अपने प्रभाव के चरम पर आती है। खरमास के दौरान लोग सत्संग और आध्यात्मिक साधना पर अधिक ध्यान देते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!