उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सैकड़ों छात्रों को किया गया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह,  बाराबंकी (यूपी)::

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित हुए सैकड़ों जवानों के सम्मान हेतु आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बर्रा स्थित श्री राम अकादमी में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार त्रिपाठी अमर सिंह चौहान अजय शुक्ला पार्षद अखिलेश बाजपेई एवं पार्षद अभय शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर डायरेक्टर राम जी शुक्ला ने बताया कि विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हजारों छात्र छात्राओं को एकेडमी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से विभिन्न विभागों में चयन हो सका है। बेहतर तैयारियों एवं कड़े निर्देशों की बदौलत ही श्री राम एकेडमी भारत में छात्र छात्राओं की पहली पसन्द है। आज करीब 84 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

 

पार्षद अखिलेश बाजपेई ने डायरेक्टर राम जी शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपकी कुशल क्षमता एवं निर्देशन के कारण ही आज भारी संख्या में पुलिस भर्ती के छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का मौका मिला है। वहीं दूसरी ओर अजय शुक्ला ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती में चयनित हुए बच्चों को वह सम्मानित कर रहे है। यह कानपुर नगर के लिए सौभाग्य का विषय है कि श्री राम एकेडमी यहां है। डायरेक्टर राम जी शुक्ला अपने संबोधन में छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को बताया कि एकेडमी की स्थापना करने का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मदद पहुंचाना है। श्री शुक्ला ने खुले मंच से कहा कि अन्य एकेडमी व्यापार करती होगी किन्तु श्री राम एकेडमी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करती हैं। अगर किसी मजबूर निर्धन छात्र या छात्रा के पास पैसे का अभाव है तो वह निसंकोच उनसे मिले। डायरेक्टर राम जी शुक्ला के यह वाक्य सुन प्रांगण में मौजूद सभी की आंखे नम हो उठी। सभी चयनित छात्रों को मैडल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के जोरदार नारे लगाए गए। मुख्य रूप से अकादमी के आशुतोष पाण्डेय, प्रकाश मिश्र, सुजीत सचान, सुजीत उत्तम, अनिल, आदित्य, श्याम जी उपेंद्र अखिलेश चौबे प्रकाश प्रशांत पवित्र मौजूद रहे।

 

 

भिखरपुर मे ज्येष्ठ के शनिवार , हनुमंत की जयजयकार के बीच भक्तों ने चखा प्रसाद

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह,  बाराबंकी (यूपी)::

रामसनेहीघाटबाराबंकी। ज्येष्ठ माह के शनिवार को बाराबंकी के राष्ट्रीय हैदरगढ़ मार्ग बहरेला स्थित ब्रह्म देव स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन हनुमान चालीसा,आरती, हवन पूजन के बाद शुरू हुआ। भंडारे में क्षेत्रीय रुपेश प्रताप सिंह उर्फ लकी सिंह एवं आकाश सिंह ने शामिल होकर ब्रह्म देव स्थल को प्रणाम कर भंडारे का प्रसाद भक्तगणों को वितरित किया। पीपल के छांव और ज्येष्ठ की दुपहरी में प्रसाद वितरण का यह नजारा देखते ही लोगों के मुख से हनुमान जी की जयजयकार फूट निकली। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार भी रहे उपस्थित पत्रकारों को लकी सिंह द्वारा अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया

 

यह भी पढ़े

यूपी की अब तक की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने नव नियुक्त पी०पी०एस० अधिकारियों के साथ किया भेंट

भारतीय भाषाएं भारतीय संस्कृति की आत्मा है- अमित शाह

ऑपरेशन सिंदूर को एक महीना पूरा हुआ

क्या भारत में विश्व बैंक के अनुसार दस वर्ष में गरीबों की संख्या 27 से घटकर 5.3 फीसद हुई?

क्या 2026 तक 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!