दो पत्नियों के साथ रहता था पति, एक दिन पहली पत्नी को आया गुस्सा  तो जमकर की पिटाई‚ जाने पूरा मामला

दो पत्नियों के साथ रहता था पति, एक दिन पहली पत्नी को आया गुस्सा  तो जमकर की पिटाई‚ जाने पूरा मामला

श्रीनारद मीडिया‚  सेंट्रल डेस्कः

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार में एक पति को उसकी ही पत्नी ने जेल पहुंचा दिया। पत्नी ने पहले पति की जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस को फोन कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने दूसरी शादी की तो पहली पत्नी ने जमकर बवाल किया। मठवा गांव की रहने वाली महिला संजू देवी का आरोप है कि उसका पति देवानंद पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी उसने परिजनों की बगैर सहमति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह दूसरी पत्नी को घर पर ही रखता था।

विरोध करने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। खर्च भी नहीं देता था। दो दिन पूर्व भी उसने पत्नी की बर्बरता पूर्वक पिटाई की थी। पहली पत्नी की लिखित शिकायत थाना मे कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार देवानन्द कुमार दास न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े

एसडीओ के आदेश के बावजूद विवादित जमीन पर नहीं रूक रहा है निर्माण कार्य‚ पीडि़त ने लगाया गुहार

  जेई नितीन कुमार के गिरफ्तारी के बाद तनाव में आ गये है कई वार्ड सदस्य

केंद्रीय मंत्रीमंडल मे कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों के उपेक्षा पर सीवान जिला के जीकेसी सदस्यों ने जताया आक्रोश

Leave a Reply

error: Content is protected !!