आई लव मोहम्मद विवाद में अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई- सरकार
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
कर्नाटक पुलिस ने दावणगेरे में आई लव मोहम्मद विवाद और उससे जुड़ी हिंसा मामले में शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले और लोगों को पकड़ने और गिरफ्तार करने के लिए चार विशेष टीमें बनाई गई हैं।
यह कार्रवाई 24 सितंबर को कार्ल मार्क्स नगर इलाके में एक बैनर विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद की गई है। घटना के दौरान हिंदुओं के घरों पर पथराव किए जाने के आरोप लगे थे। इस सिलसिले में 100 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं और दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रख रही है। दावणगेरे जिले की एसपी उमा प्रशांत ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्या तब शुरू हुई जब कार्ल मार्क्स नगर में अचानक एक बैनर दिखाई दिया जिस पर लिखा था आई लव मुहम्मद।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थानीय लोगों ने आइ लव मुहम्मद के पोस्टरों के जवाब में आइ लव महादेव के पोस्टर लगाए।
एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश भर में चल रहे ‘आई लव मुहम्मद’ विवाद पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्यार में राष्ट्र-विरोधी क्या है? क्या हम प्यार के साथ हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं? समस्या क्या है? इसका मतलब है कि आप प्यार के खिलाफ हैं।
एशिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में
उन्होंने आगे कहा एक मुसलमान तब तक सच्चा मुसलमान नहीं है जब तक वह मोहम्मद को अल्लाह का आखिरी रसूल मानता है। एशिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी भारत में रहती है। आप अपनी इस प्रतिक्रिया से किस तरह का संदेश दे रहे हैं?
इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हैप्पी बर्थडे प्राइम मिनिस्टर और हैप्पी बर्थडे चीफ मिनिस्टर के पोस्टर लगाने की अनुमति है, लेकिन यह नहीं? वे नहीं चाहते कि कोई प्यार के बारे में बात करे… क्या होगा? हम कहां जाएंगे?…”