प्यार में मिला धोखा तो फंदे पर लटका प्रेमी.

प्यार में मिला धोखा तो फंदे पर लटका प्रेमी.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पेट्रोल पंप कर्मी की गला काटकर हत्‍या, सिर से अलग किया धड़.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के छपरा के दरियापुर प्रखंड के दरबेसा सिकंदरा के एक युवक ने केरल में अपने प्रेम में असफल होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 19 वर्षीय विश्वजीत कुमार ओमप्रकाश राय उर्फ भूटेली राय का पुत्र था। जानकारी के अनुसार उसका पूरा परिवार केरल में रहता है। वह एक ही प्राइवेट कंपनी में अपने पिता व भाई के साथ काम करता था।

चर्चा है कि उसी फैक्टरी में काम करने वाली एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवती ने अचानक उसे धोखा दे दिया। इसके बाद मंगलवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पूर्व उसने अपना एक वीडियो भी बनाया और दोस्तों को शेयर किया।

वीडियो में वह बेवफाई से संबंधित दर्द भरी बातें बोल रहा है। वीडियो में पाकिस्तानी गायक अताउल्‍लाह खां का चर्चित गाना मैं दुनिया तेरी छोड़ चला गीत बजने की आवाज भी सुनाई दे रही है। पुलिस से खुद उसके कमरे से शव को फांसी से उतारा। फिर कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने आत्महत्या का आरोप खुद पर लगाया है। वायरल वीडियो में भी उसने आत्महत्या का जिम्मेवार खुद को ही माना है।

गत वर्ष ही पास की थी मैट्रिक की परीक्षा 
विश्वजीत ने गत वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। उसके दो भाई व तीन बहने हैं। एक बहन की शादी हो चुकी थी। ग्रामीणों ने जब उसकी आत्महत्या की खबर सुनी तो वे अवाक रह गए। लोगों का कहना है कि उसके परिवार के लोग काफी समझदार हैं। खुद विश्वजीत भी हंसमुख व मिलनसार था। आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में 30 साल के अजय यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्यारे ने उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया है। गुरुवार को उसका शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। उन्होंने एक संदिग्‍ध की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

बुधवार शाम से लापता था मृतक
जानकारी के अनुसार, अजय यादव पेट्रोल पंप पर काम करता था। बुधवार शाम से वह लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच अनैया पहाड़ी के पास डाक बाबा के पीछे सकरी नदी के किनारे उसका शव बरामद किया गया है। उसका सिर और धड़ अलग-अलग पड़े हुए थे।

भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति को पीटा
भीड़ ने एक व्यक्ति पर हत्‍या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसे बुरी तरह से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से उस व्यक्ति की जान बचाई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि घटना का मूल कारण जमीन का विवाद है।

इसे भी पढ़े…

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!