जमशेदपुर में चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार.

जमशेदपुर में चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बच्ची ने दिखाई बड़ी सूझबूझ,बड़ी बहन को रेप से बचाया.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड के जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने की घटना प्रकाश में आई है। कदमा थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके चाचा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार देर शाम पीड़ित नाबालिग कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची। हालांकि पुलिस न मामले में जांचोपरांत ही कोई भी आधिकारिक बयान देने की बात कही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपने चाचा के साथ कदमा के एक फ्लैट में रहने लगी। बीते कुछ वर्षों से 55 वर्षीय चाचा उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। जब उसने इसके बाद में घर के अन्य सदस्यों को बताया तो सभी ने घमकी दी कि इस बारे में किसी बाहरी को बताया तो घर से निकाल देंगे। इस बीच उसके मामा के बेटे ने भी उसके साथ गलत किया है।

कुछ माह पहले ही वह इस बात से तंग आकर आदित्यपुर टोल ब्रिज से आत्महत्या करने पहुंची थी, पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उसे बचाया और थाना ले आया। चाचा ने नाबालिग के घर से भागने की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। नाबालिग के मिलने पर थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। पर उसके बाद चाचा ने फिर से दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। होली की रात आरोपी चाचा ने उसे घर से निकाल दिया। अनिल सुरपथ निवासी समृद्ध कुमार ने उसे सड़क किनारे रोता देखा तो अपने घर ले गया। कुछ दिन रहने के बाद उसने पूरी कहानी बताई। मंगलवार को पीड़िता थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

झारखंड के पलामू जिले में पांच साल की बच्ची ने सूझबूूझ से अपने से दो साल बड़ी बहन की आबरू बचा ली। छोटी की सूचना पर घर पहुंचे मां-बाप देख रेप करने आया आरोपी फरार हो गया।

दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मनरेगा मजदूर मां-बाप गांव में ही गेंहू की कटनी करने गए थे। घर में केवल पांच साल की छोटी और उससे दो साल बड़ी उसकी दीदी थी। दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला 30 वर्षीय युवक महेन्द्र पासवान जो रिश्ते में बच्चियों की भाई लगता है, गलत नियत से घर में जा घुसा। उसने छोटी को कमरे से बाहर निकाल अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर छोटी दौड़ते हुए अपने मां-बाप के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी।

इस पर अनिष्ट की आशंका को देखते हुए जब मजदूर दंपति भागते हुए घर पहुंचे तो आरोपी घर के अंदर ही था। परिजनों को देखते ही वह भाग निकला। पलामू जिले के बिहार सीमावर्ती हुसैनाबाद शहर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में पांच अप्रैल को घटित इस वारदात की शिकायत पीड़िता की मां ने मंगलवार को हुसैनाबाद महिला थाना में कराई।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। हुसैनाबाद महिला थाना की प्रभारी पुलिस सब-इंस्पेक्टर फिरदौस नाज ने कहा कि मामला दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास का है, यह मेडिकल जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

इसे भी पढ़े…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!