झारखंड में टायर फटने से खाईं में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.

झारखंड में टायर फटने से खाईं में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

ईंट से कूचकर हत्‍या के बाद खुले में पड़ा रहा महिला का धड़.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड में शनिवार को कार पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार के अंदर से सभी घायलों को बाहर निकाला।  जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर से परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड बीस माइल के पास शनिवार को हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एक कार में सवार लोग कहीं जा रहे थे। अचानक जीटी रोड किनारे कार का टायर फट गया, टायर फटने से कार बुरी तरह से अनियंत्रित होकर खाईं में जाकर पलट गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी चारों लोग बगोदर थाना क्षेत्र के कुदर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों के शवों को कार से निकालकर उन्हें कब्जे में ले लिया गया। हादसे की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को लगी तो कोहराम मच गया। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी हादसे की खबर पाकर घटनासथल पर पहुंचे और जायजा लिया।

झारखंंड के खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के तोड़ांग-बुदआ के बीच एक स्थान पर महिला का धड़ पिछले एक सप्ताह पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी गांव के लोगों को दो दिन पहले हुई। इसके बाद इस बाबत बैठकें हुईं। कुरूंगा गांव के मंगल सिंह मुंडा के अनुसार हत्यारों के डर से गांव के लोग पुलिस को सूचना देने से डर रहे हैं। इस घटना को लेकर ग्रामसभाएं भी हुईं और मामले को दबाने की कोशिश भी की गई, लेकिन मंगल बताते हैं कि ग्रामसभा ने अंतत: निर्णय लिया है कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी जाए। संभावना है कि ग्रामीण शनिवार को पुलिस को इसकी जानकारी दे देंगे .

मंगल सिंह मुंडा ने इससे संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है और घटना की जानकारी दी है। इसके अनुसार महिला नचलदाग गांव के बुधु नाग की पत्नी है। उसकी हत्या पत्थरों से कूच कर की गई है और सर को धड़ से अलग कर सर को कहीं छुपा दिया गया। मंगल मुंडा के अनुसार दो अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे के दिन इस महिला को तोड़ांग गांव के गोला मुंडा के साथ घूमते देखा गया था। महिला का धड़ सड़ चुका है। घटनास्थल बीरबांकी सीआरपीएफ कैंप से तीन किमी की दूरी पर है। हालांकि पुलिस को इस घटना की सूचना मिल चुकी है और पुलिस इसकी सत्यता जानने की कोशिश में जुट गई है।

मंगल सिंह मुंडा कहते हैं कि कुछ दिनों पहले सिंजुड़ी गांव की महिला लोकोम्बा नाग की हत्या बाबातोपा नामक गांव में कर दी गई थी और उसके शव को भी उसी गांव के किनारे दफना दिया गया था। लेकिन इस मामले में भी पुलिस लोकोम्बा का शव बरामद नहीं कर सकी है।

इसे भी पढ़े….

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!