Breaking

किसान मेला सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बड़हरिया प्रखंड के समूह के किसानों सर्वाधिक 23 पुरस्कर जीता

किसान मेला सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बड़हरिया प्रखंड के समूह के किसानों सर्वाधिक 23 पुरस्कर जीता

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह और सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा की देखरेख में सद्भावना कृषक हित समूह ग्राम मलिक टोला पंचायत कैलगढ़ दक्षिण के मुकेश कुमार और उमेश कुमार और अंबे महिला खाद्य सुरक्षा समूह ग्राम बिशनपुरा पंचायत भोपतपुर की ललसा देवी, बसंती देवी व रिंकी देवी ने कृषि प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

जिनमें मुकेश कुमार कैलगढ़ दक्षिण को गाजर, मूली, टमाटर गोभी ,ब्रोकली लौकी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। किसान उमेश प्रसाद कैलगढ दक्षिण को गोभी, मूली, गाजर में दूसरा स्थान मिला है। रमेश प्रसाद को बैंगन के दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उमाशंकर साह सुंदरपुर पंचायत को पत्ता गोभी के लिए दूसरा स्थान और टमाटर और सफेद मूसली तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। भोपतपुर पंचायत की ललसा देवी ने आलू में प्रथम स्थान और पत्ता गोभी और ब्रोकली के लिए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।किसान अनुराग सिंह को केले का घौंद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

रिंकी देवी को मशरूम में तीसरा स्थान मिला है। किसान बसंती देवी को आंचार में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है जबकि उन्हें मिर्चा में संताना पुरस्कार मिला है।

साथ में सद्भावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह ग्राम मलिक टोला पंचायत कैलगढ़ दक्षिण द्वारा स्टाल और अंबे महिला खाद्य सुरक्षा समूह ग्राम बिसुनपुरा पंचायत भोपतपुर द्वारा स्टाल बड़हरिया कृषक उत्पादक संगठन द्वारा स्टाल लगाया गया था, जिन्हें डीएओ ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। बड़हरिया के बीटीएम सतीश सिंह ने मेले पर गीत प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े

डुमरियाघाट में शीला यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत 

अनहद यात्रियों को अमनौर में बीडीओ ने किया भब्य स्वागत 

यूपी की अब तक के खास समाचार पार्ट 2 

यूपी की अब तक के खास समाचार  

नेपाल की काली गण्डकी नदी में मिली शिलाओं से मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा।

शिक्षक कभी रिटायरमेंट नही होते: विधायक

Leave a Reply

error: Content is protected !!