मशरक थाना में सीओ व थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार

मशरक थाना में सीओ व थानाध्यक्ष ने लगाया जनता दरबार

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार):


सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र विभिन्न गांवों में धान की खेती के समय में बढ़ते जमीनी विवाद मामलों के निपटारा करने के लिए शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार व सीओ ललित कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर तीन भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि 3 नये मामले आए हैं जिनको जांच के लिए भेजा जा रहा है वही पुराने लंबित 9 कांडों में 3 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। और पेंडिंग मामले के निपटारे के लिए विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करतें हुए अगले शनिवार का समय सीमा निर्धारित किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमी विवाद के निपटारे के लिए थाना परिसर में हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें भूमी विवाद के मामलों का निष्पादन किया जा रहा है जिसमें आए फरियादी के मामला का निष्पादन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

झारखंड में हवाला के लिंक तलाशने के लिए हुई छापेमारी, तैनात दिखी पुलिस.

जदयू नेता  विवेक शुक्ला  ने  अजय सिंह को राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

अपहृता बरामद, 164 के बयान के लिय सिवान गयी 

स्वर्ण ब्यवसायी को गोली मारने के विरोध में पुरानी बाजार की सभी दुकाने बंद रही 

Leave a Reply

error: Content is protected !!