न लहंगा लाए और न हार, मेरी चौखट पर क्यों लाए बारात-दुल्हन.

न लहंगा लाए और न हार, मेरी चौखट पर क्यों लाए बारात-दुल्हन.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क

यूपी के बरेली जिले में सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं था। अपने होने वाले जीवनसाथी का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई थी। जयमाल की रस्म हो चुकी थी। अब सात फेरे होने बाकी थे, तभी अचानक शादी न करने की खबर सुनकर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। फिर क्या था दुल्हन को मनाने का दौर शुरू हुआ, लेकिन दुल्हन मानने वाली नहीं थी। दुल्हन ने लड़के वालों को एक अटपटा सा जवाब भी दिया।

दुल्हन ने कहा, न लहंगा लाए और न लाए हार, फिर हमारी चौखट पर क्यों लाए बारात। दुल्हन का जवाब सुनकर दूल्हा समेत सभी बाराती सन्न रह गए। हालांकि दुल्हन की मांग पूरा करने के लिए लड़के वाले राजी भी हो गए, लेकिन इसके बाद दूल्हा काला होने की बात कहते हुए दुल्हन ने शादी के लिए हामी नहीं भरी और बारात को वापस लौटा दिया। इससे पहले दोनों पक्ष सेंथल चौकी गए जहां पुलिस को दोनों पक्षों ने रिश्ता खत्म करने की बात लिखकर दे दी।

मामला बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव का युवक जो कि इंटरमीडिएट पास है अब वह आईटीआई कर रहा है। परिजनों ने उसका विवाह हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट पास युवती से तय किया था। गुरुवार को वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। बारातियों को नाश्ता और भोजन कराने के बाद धूम धाम से बारात चढ़ी और जयमाला की रस्म पूरी की गई। लोगों ने डीजे पर भी जमकर डांस किया।

जयमाला की रस्म के बाद फेरों की बारी आयी तो मंडप में पहुंचने से पहले ही दुल्हन ने दूल्हा काला बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन की बात सुन कर वहां हंगामा मच गया। लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह उसके साथ फेरे लेने को राजी नहीं हुई।  सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची सेंथल पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार दोनों पक्षों के लोगों को साथ लेकर पुलिस चौकी आए जहां दोनो पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। दूल्हे के परिजनों का आरोप था कि दुल्हन वाले सोने का हार और लहंगे की मांग कर रहे हैं। वे लहंगा और हार लाने के लिए राजी हैं लेकिन वह उनके बेटे को सही नहीं बता रहे हैं। बाद में दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तोड़ने की बात तय हुई और बारात बैरंग लौट गई।

दुल्हन ने उतार दिया शादी का जोड़ा

दूल्हे से शादी करने से इंकार के बाद दुल्हन ने शादी का जोड़ा उतार दिया। लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।

सेंथल चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया दुल्हन ने दूल्हे के काला होने की बात कह कर शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने शादी न करने की बात पर समझौता कर लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घर वापस चले गए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!