जामो थाना के रामपुर में आपसी विवाद में  चली गोली, वृद्ध घायल

जामो थाना के रामपुर में आपसी विवाद में  चली गोली, वृद्ध घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के  जामो थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षो में भूमि विवाद मे गोली चलने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल वृद्ध रामपुर मठिया निवासी स्व रामाधार गिरि के 60 वर्षीय पुत्र मुंशी गिरि बताये जाते है।

जबकि मारपीट में सिर फटने से दूसरे घायल स्व रामाधार गिरि पुत्र गोविंद गिरि हैं। वहीं जामो पुलिस ने बड़हरिया पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष रामपुर निवासी टुनटुन गिरी के पुत्र नीतीश कुमार गिरी और सोनू कुमार गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

वही तीसरा पुत्र लालू उर्फ शैलेश कुमार गिरी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, हालांकि की गोली लालू उर्फ शैलेश कुमार गिरी ने हीं चलाई है।दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों घायलों को पीएचसी बड़हरिया में कराया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर का इलाज सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।

जबकि सीवान के डॉक्टरों ने मुंशी गिरि अन्यत्र रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल पक्ष के लोगों ने विपक्षी टुनटुन गिरी की पत्नी को लाठी- डंडे से पीट रहे थे।अपनी मां को पीटते देख शैलेश गिरि उर्फ लालू ने गोली चला दी।

जिससे गोली मुन्शी गिरी के पेट में लगी है। ज्ञात हो कि इन दोनों पक्षों के बीच बहुत दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इस संबंध में जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह का कहना है कि इन लोगों के बीच चल रहे आपसी विवाद का नतीजा है कि दोनों पक्षों में गोली चल गयीहै।उन्होंने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

गर्मी से कंठ सूखने पर कई लोगों ने पेशाब पी बचायी जान.

नाटो का सिद्धांत है आल फार वन, वन फार आल.

यूक्रेन जंग के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय राजनीति के केंद्र में क्‍यों है इंडिया?

मंदिर में वद्ध महिला की नृशंस हत्या से सनसनी.

Leave a Reply

error: Content is protected !!