सासाराम में आपसी रंजिश में अपराधियों ने वृद्ध की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

सासाराम में आपसी रंजिश में अपराधियों ने वृद्ध की गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी आए दिन बैखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है। जहां 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हृदयानंद पांडे के रुप में हुई है।

वहीं हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।दरअसल, यह घटना काराकाट थाना क्षेत्र के जमुना टोला का है। जहां अपराधियों ने 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है।

वहीं मृतक हृदयानंद पांडे के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।

अपराधियों ने सोए अवस्था में वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं वृद्ध की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

इंसान परिस्थितियों का दास नहीं है, कथा आपके मन को झकझोर देगी

मृत्यु के देवता ने क्यों दी बहन को अपने भाई को दीर्घायु करने की शक्ति

तीन और चार तारीख को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी

सारण डीएम, एसपी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!