उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो रहे बदलावों के बीच जनसामान्य में यहां भ्रमण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो रहे बदलावों के बीच जनसामान्य में यहां भ्रमण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, यूपी डेस्‍क:

उत्तर प्रदेश विधानसभा में हो रहे बदलावों के बीच जनसामान्य में यहां भ्रमण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अलावा अब दूसरे प्रदेशों से भी लोग उत्तर प्रदेश की विधानसभा देखने आ रहे हैं। इन सबके बीच आज कानपुर मर्चेंट्स चेम्बर आफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के एक 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा की कार्यवाही देखी।

इसके बाद पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण किया।
मर्चेट्स चेम्बर आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कानोडिया, संयोजक टीकम चंद सेठिया और समन्वयक विजय पांडे के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही का सजीव अवलोकन किया। इसके बाद पूरे दल ने विधानसभा की गैलरी को देखा। इस दौरान मर्चेंट्स आफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने डिजिटल वीथिका का भी अवलोकन किया और विधानसभा के इतिहास को भी समझा तथा

वहां पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर अपनी अपनी फोटों भी खिंचवाई।
पूरे विधानसभा परिसर भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनकी नई कार्यशैली की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि यूपी विधानसभा को देखकर हम सबको बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। इसके लिए कानपुर मर्चेट्स चेम्बर आफ उत्तर प्रदेश आपका आभारी है। पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से लगातार यूपी विधानसभा में हो रहे बदलाव की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद बाद हम सबके मन में यहां आने को लेकर उत्साह था। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा की जितनी भी प्रशंसा की जाए उतनी कम है,

जितना इसके बारे में सुना था, उससे भी यह बेहतर है।
इससे पूर्व मर्चेट्स चेम्बर आफ उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष   सतीश महाना के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कामकाज को बेहतर बताते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिति की सफलता से प्रदेश  उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। शिष्टमंडल में अध्यक्ष अतुल कनोडिया अनिल अग्रवाल विजय पांडे टीकम चन्द सेठिया डॉक्टर अवध दुबे डाक्टर ए एन प्रसाद दिलीप अग्रवाल नरेन्द्र डालमिया बिमल झाजरीया आशीष चोहान महेन्द्र मोदी सुशील बाजपेई, आदी अनेक में मंडल गण भी साथ में थे।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : मायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

बड़हरिया के राजद विधायक ने जदयू नेता को दिया धमकी,  हुसैनगंज पुलिस जांच में जुटी

ज़िले के छः प्रखंडों में “खुशहाल बचपन अभियान” का शुभारंभ 

मशरक की खबरें : बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ  लोजपा के धरना में  दर्जनों कार्यकर्ता बाइक से रवाना

दरियापुर में बिजली बकायेदारों की विद्युत कनेक्‍शन काट दिया गया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!