मस्जिद में पढ़ाई  के नाम पर मौलाना नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला 

 

मस्जिद में पढ़ाई  के नाम पर मौलाना नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया मामला

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेअ डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार में  सहरसा के एक मस्जिद में पढ़ाई के नाम पर महापाप हुआ है। मस्जिद में पढ़ने के लिए जाने वाली नाबालिग लड़की को मौलाना ने हवस का शिकार बनाया है। पिछले कई महीनों से मौलाना लड़की के साथ रेप कर रहा था और उसे मुंह बंद रखने की हिदायत दे रखी थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, पीड़ित 13 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर रहती थी। उसकी मां दिल्ली में रहकर काम करती है। नानी के यहां रहने के दौरान पीड़िता गांव के ही मस्जिद में पढाई करने जाती थी। इसी बीच मस्जिद के मौलाना ने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक बार दुष्कर्म करने के बाद यह रोज का मामला बन गया। लड़की जब भी पढने के लिए मस्जिद में जाती मौलाना उसे अपनी हवस का शिकार बनाता था।

आरोपी ने पीड़िता को हिदायत दे रखी थी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। पिछले तीन महीने से मौलाना लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत बिगड़ गई और परिजन इलाज के लिए उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच के दौरान यह बात सामने आई की लड़की गर्भवती है। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के पैरों तले की जमीन खीसक गई। बच्ची के पेट में बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन किया।

मामला सामने आने के बाद बीते 7 अक्टूबर को आरोपी का पिता कुछ लोगों के साथ पीड़िता की मां से मिला। इस दौरान मामले को रफादफा करने के लिए उसने 10 हजार रुपए देने की बात कही और लड़की की शादी में मदद करने का भरोसा दिलाया। जब पीड़िता की मां नहीं मानी तो आरोपी के पिता और उसके साथियों ने गांव से मां-बेटी को भगा देने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और थाने में मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े

निर्वाचन आयोग ने एफएलसी को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया है: डीएम

सरकार के खिलाफ आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओ ने सीडीपीओ कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

भगवानपुर हाट की खबरें : पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने निजी स्कूल का उद्घाटन किया

सप्त ऋषि : क्‍या आप भारत के महान सात संत के बारे में जानते हैं

भारत और तंजानिया के बीच हुए कई अहम समझौते

Israel: आयरन डोम पर भरोसा करना इजरायल को पड़ा भारी

सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को पहुंचाने और उनमें आ रही समस्याओं को जानने का जन संवाद एक सशक्त माध्यम है : डीएम सारण 

मशरक की खबरें : 15 अक्टूबर से शुरू होगा चांद बरवा गांव में 9 दिवसीय शत् चंडी महायज्ञ  

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!