वाराणसी,दशाश्वमेध जंगमबाड़ी में सिलेंडर के धमाके से मकान की छत उड़ी, मलबे में पांच दबे

वाराणसी,दशाश्वमेध जंगमबाड़ी में सिलेंडर के धमाके से मकान की छत उड़ी, मलबे में पांच दबे

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी मोहल्ले में गुरूवार की रात सिलेंडर के धमाके से घर के कमरे की छत उड़ गई और दीवार ढह गये। मकान के मलबे में दबे चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। इनमें से कुछ घायल हैं। एक महिला के मलबे में दबे होने की चर्चा थी। उसकी तलाश की जा रही है।मकान काफी पुराना है। बताया जाता है कि घर में खाना बन रहा था। गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज हो गई। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया और तेज धमाके के साथ कमरे की छत उड़ गई। इसके साथ ही कमरे की दीवार ढह गई।

इस दौरान उसी कमरे में मौजूद संजय वर्मा, उनकी पत्नी किरन समेत चार लोग आलमारी के नीचे दब गये। बगल के कमरे की भी छत ढही है उसमें एक महिला के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।वहीं बात यह भी हो रही थी कि मलबे में जिस महिला के दबे होने की चर्चा हो रही थी वह दर्शन करने गई थीं। हालांकि इसकी पष्टि नही हो रही थी। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। मकान के अंदर और आसपास गैस की महक फैली हुई थी। पुलिस की मदद से लोग मलबा हटाने में जुटे थे। अफरातफरी का माहौल है। कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!