*वाराणसी में जनता के मार्गदर्शन के लिए लगे सांकेतिक बोर्ड पर पार्टी विशेष का कब्जा*

*वाराणसी में जनता के मार्गदर्शन के लिए लगे सांकेतिक बोर्ड पर पार्टी विशेष का कब्जा*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*@ अस्सी चौराहे पर लगे सांकेतिक बोर्ड पर पार्टी का लग रहा है बैनर*

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / लाखों रूपया लगाकर बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों एवं विदेशी पर्यटको के लिए नगर निगम द्वारा अस्सी चौराहे पर लगाये गये सांकेतिक मार्गदर्शन बार्ड पर सत्ताधारी पार्टी के लोगो द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जबसे यह बोर्ड लगा है तभी से इस पार पार्टी के लोगो द्वारा शुभ कामना संदेश लगाया जा रह है। एक शुभकामना संदेश हटता है तो तुरंत ही दूसरा शुभकामना संदेश लगा दिया जाता है। समाजसेवी रामयश मिश्र ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के टैक्स से लाखो रूपया की लागत से लगाया गया यह सांकेतिक बोर्ड इस लिया लगाया गया था कि बाहर से जो भी पर्यटक या यात्री आयेंगे तो वह सुगमता से सांकेतिक बोर्ड में लगे संकेतको को देखकर अपनी मंजिल तक सुगमता से पहुंच जाये। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगो के लिए लगाये गये इस सांकेतिक बोर्ड का प्रयोग सत्ताधारी पार्टी के लोग खुलेआम कर रहे है। बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटको को होती है परेशानी नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त को आॅनलाइन भेजे शिकायत पत्र में समाजसेवी रामयश मिश्र ने कहा कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्री व पर्यटक जब अस्सी तिराहे पर आकर काफी परेशानी होती है। उनको समझ में नहीं आता है कि अस्सी घाट व बीएचयू की तरफ जाने के लिए किधर से घूमें क्योंकि उनके मार्गदर्शन के लिए लगाये गये सांकेतिक बोर्ड पर बैनर व पोस्टर लगाने के कारण सांकेतिक बोर्ड पर लगा संकेतक ढंका रहता है। इसको लेकर यात्रियों को काफी परेशानी होती है। यात्री दुकानदारों से पूछ कर अपने मंजिल की तरफ बढ़ते है। अस्सी घाट, बीएचयू व रविदास मंदिर जाने वाले यात्रियों व पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। रामयश मिश्र ने कहा कि नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया गया लेकिन हर बार वह रटी रटाई बातें हम कार्रवाई करेंगे हम इसको हटवायेंगे की बात करके अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते है। अधिकारियों की बातों को सुनने के बाद तो ऐसा लगता है कि जैसे एक तरह से जिला प्रशासन द्वारा मौन स्वीकृति दे दी गयी है है सांकेतिक बोर्ड पर बैनर व पोस्टर लगाने के लिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!