हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड

हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारत ने ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया है।

पहले हाफ में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमण करने जारी रखें। हालांकि, जापान के डिफेंडरों ने भारत को गोल करने से रोका, लेकिन भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का बेहतरीन तरीके से उपयोग किया। मनप्रीत सिंह ने रिवर्स फ्लिक करके गेंद को गोलपोस्ट में भेजा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

भारतीय आक्रमण के आगे जापान पस्त

हाफ टाइम के बाद भी भारत ने आक्रमण करना जारी रखा। जापानी खिलाड़ियों की गलती की वजह से भारत को 4 बार पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि, भारतीय टीम इसे भुनाने में सफल नहीं हुई। जब दूसरे क्वार्टर में भारत को पांचवीं बार पेनल्टी कॉर्नर मिला, तब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर की मदद गोल दागा। इस गोल से भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता चौथा एशियन गोल्ड मेडल

वहीं, तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए अमित रोहिदास ने गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने गोल दागकर इस बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। आखिरी पलों में जापान ने एक गोला दागा। आखिरी मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागकर बढ़त 5-1 कर दी। फाइनल सीटी बचने के बाद भारत ने मैच 5-1 से जीत लिया। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का यह चौथा गोल्ड मेडल है।

हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया।

भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा। भारत ने इस जीत के साथ पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।

दूसरी ओर भारत से बिना ट्रायल के एशियाड के लिए क्वालिफाई करने वाले रेसलर बजरंग पूनिया ब्राॅन्ज मेडल मैच में जापान के यामागुची के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हार गए।

भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 9 मेडल जीत लिए है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।

बैडमिंटन मेंस डबल्स में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने मलेशिया के पेयर को सीथे गेम में 2-0 से हाराया। स्कोरलाइन 17-21, 17-22 रही।

भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।
भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था।

भारत के 100 मेडल पक्के
होंगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स में भारत 100 मेडल का आंकड़ा छूने को तैयार है। आज 9 मेडल जीतने के बाद भारत की पदक संख्या 95 हो गई है। इसके साथ ही आज भारत ने 4 खेलों में अपने 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। इस हिसाब से भारत 100 मेडल जीतने के करीब है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!