पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दी गयी आपदा प्रबंधन की जानकारी 

पंचायत प्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दी गयी आपदा प्रबंधन की जानकारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय के परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही मुखिया और उपमुखिया के अधिकारों और कर्तव्यों की विशेष जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रथम सत्र में ग्राम समितियां,वार्ड सभा व डब्ल्यूआइएमसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और इनकी महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही,प्रशिक्षक बलींद्र महतो ने ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं, उसके उद्देश्यों व उसकी महत्ता की जानकारी देते हुए उसकी प्रक्रिया पर चर्चा की। वहीं द्वितीय सत्र मे प्रशिक्षक मो शदाब व मो इरशाद ने त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, उसकी आवश्यकता और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने  स्वशासित इकाइयों के रुप में पंचायत की विशेषताओं को उल्लेखित किया। उसके आपदा प्रबंधन में पंचायत की भूमिका समझायी गयी।

विदित हो कि सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रारंभिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया था। इस मौके पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, कार्यपालक पदाधिकारी सह बीपीआरओ सूरज कुमार, नोडल पदाधिकारी निशिकांत नीरज, बीपीएम शैलेश कुमार,कुमार चित्रांश आदि ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया था।

इस अवसर पर प्रशिक्षक बलींद्र महतो,मो शदाब व मो इरशाद के अलावे मुखिया राजकली देवी,मुखिया पिंकी देवी, सरस्वती देवी, फसीहुजमा,सबील अहमद,बबीता देवी, राजीव सिंह,ज्ञानती देवी, श्रीराम साह, जीवनारायण यादव, रामबालक साह,संजय कुमार, अब्दुल हमीद,राम इकबाल साह,संजय प्रसाद सहित सभी मुखिया और उपमुखिया मौजूद थे।

यह भी पढ़े

पानापुर की खबरें :  पार्टी के संस्थापक की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने किया नमन 

पांच साल पूर्व सर्पदंश से हुई थी मौत, जब बच्चा घर लौटा तो जीवित देख भावुक हुए परिजन

बिना आम सभा कराए मुखिया ने किया वार्ड स्वीपर का चयन

बिना आम सभा कराए मुखिया ने किया वार्ड स्वीपर का चयन

Leave a Reply

error: Content is protected !!