IPL 2023 batter David Warner Breaks CSK captain MS Dhoni IPL Record against Royal Challengers Bangalore

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार 5 मैच हारने के बाद अब जीत की पटरी पर लौटते हुए नजर आ रही है। शुरुआती 5 मैच के बाद टीम ने अगले पांच मैचों में 4 में जीत दर्ज की है, जिससे टीम के 8 अंक हो गए हैं और वह अब प्वाइट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दो मैच में दो बड़ी टीमों गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी है। आरसीबी के खिलाफ एनरिक नॉर्खिया नहीं खेलने उतरे, जिससे दिल्ली को विदेशी बल्लेबाजों को उतारने का मौका मिला और उन्होंने बैंगलोर द्वारा मिले 182 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआती मैचों में जल्दी विकेट गिरने के कारण धीमी शुरुआत करने वाले वॉर्नर ने बैंगलोर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरू के ओवरों में मोहम्मद सिराज और हसरंगा के खिलाफ जमकर रन बटोरे। हालांकि वॉर्नर ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रह सके। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट किया। वह 14 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच उन्होंने एमएस धोनी का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच से पहले वॉर्नर को धोनी से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था। वॉर्नर और धोनी के बैंगलोर के खिलाफ 839 रन थे।

रोहित शर्मा पर भड़के पूर्व चयनकर्ता, कहा अपना नाम रखो ‘No Hit Sharma’

डेविड वॉर्नर के अब 22 पारियों में 861 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 43 का है। जबकि धोनी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 31 पारियों में 41.9 के औसत से 839 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 29 पारियों में 785 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित के पास एमएस धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ना का मौका है। अगर वह आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले में 55 रन बनाने में कामयाब होते हैं। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!