IPL 2023 GT vs CSK batter Ruturaj Gaikwad hits 4th consecutive fifty against Gujarat Titans

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबबाज ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार फॉर्म जारी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उनकी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत चेन्नई को अच्छी शुरुआत मिली है। ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 44 गेंद में 60 रन की पारी खेली। इसी के साथ गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का ये लगातार चौथा अर्धशतक है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गायकवाड़ ने 79 रन की पारी खेली थी, जिसके लिए वह मैन ऑफ द मैच भी बने थे। जारी सीजन का ये उनका चौथा अर्धशतक है। 

ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। गायकवाड़ ने 15 मैचों में 43.38 के औसत और 146.88 के स्ट्राइक रेट से 564 रन बनाए हैं। उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रहा है, जोकि उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही बनाया था। 

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। गायकवाड़ 44 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच 48 गेंद में 73, दूसरे में 49 गेंद में 53 रन, तीसरे मैच में 50 गेंद में 92 रन और इस मैच में 44 गेंद में 60 रन बनाए।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!