IPL 2023 Virat kohli becomes third player to score most runs against kolkata knight riders

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में आईपीएल 2023 में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। इस पारी के दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को पीछे छोड़ा। कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम है। 

कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक आईपीएल रन 

डेविड वॉर्नर कोलकाता के खिलाफ सबसे पहले 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। डेविड वॉर्नर ने कोलकाता के खिलाफ 1075 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 1040 रन बनाए हैं। कोलकाता के खिलाफ 54 रन की पारी खेलकर विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह कोलकाता के खिलाफ 858 रन बना चुके हैं। इस लिस्ट में 850 रन के साथ शिखर धवन चौथे स्थान पर हैं। 

नीतीश राणा का बड़ा कारनामा, कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

एक वेन्य पर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

आईपीएल में एक वेन्यू पर सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 23 बार से ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं। डेविड वॉर्नर हैदराबाद में 18 से ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाया। एबी डिविलियर्स के नाम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 16 बार 50 से ज्यादा का स्कोर है। रोहित ने वानखेड़े में 14 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!