झारखंड का वांछित अपराधी बिहार के राजगीर से गिरफ्तार, व्यापारियों से मांग रहा था फिरौती

झारखंड का वांछित अपराधी बिहार के राजगीर से गिरफ्तार, व्यापारियों से मांग रहा था फिरौती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

झारखंड में 30 से अधिक वारदातों में वांछित एक अपराधी को बिहार के राजगीर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस अधीक्षक (नगर) मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने राजगीर से कुख्यात अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य हरीश सिंह उर्फ छोटू सिंह को को एक होटल से गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने कहा कि सिंह के खिलाफ झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के कुल मिलाकर 30 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। सिंह पर 40,000 रुपये का इनाम घोषित था।कौशल ने कहा कि सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों से फिरौती मांग रहा था।

उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद लुनायत के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया था। एसएसपी ने कहा कि अपनी गिरफ्तारी के बाद सिंह ने अपने फर्जी आधार कार्ड से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा। पुलिस ने 2 फर्जी आधार कार्ड और 4 स्मार्टफोन जब्त किए हैं। कौशल ने कहा कि सिंह को राजगीर से ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया

यह भी पढ़े

पत्नी को रील्स बनाने से रोकता था महेश्वर, ससुराल वालों ने दामाद की फांसी लगाकर कर दी हत्या

पश्चिम बंगाल से भागलपुर लाया जा रहा 20 लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

मिस बिहार आइकॉन का पटना ऑडिशन संपन्न

समाज निर्माण में पत्रकारों की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन

बिहार में प्रचंड ठंड से बचने के लिए खुद को कर लें तैयार,क्यों?

हथियार के साथ डांस का Video वायरल, 3 गिरफ्तार, चल रही रेड की कार्रवाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!