बिहार में प्रचंड ठंड से बचने के लिए खुद को कर लें तैयार,क्यों?

बिहार में प्रचंड ठंड से बचने के लिए खुद को कर लें तैयार,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में भले ही इन दिनों सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। मगर जल्द ही राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने बिहार में शीतलहर और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। जनवरी से राज्य में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का असर देखने को मिलने वाला है। इस दौरान अधिकतर जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड को देखते हुए पटना के स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।

मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार प्रचंड ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है। 12 जनवरी से पछुआ के प्रभाव से कनकनी बढ़ेगी और तापमान में तेज गिरावट आएगी। कुछ जगहों पर पांच डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरने का अनुमान है। इससे पहले 11 जनवरी तक कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार पटना सहित 20 जिलों के न्यूनतम तापमान में सोमवार को गिरावट आई। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अब भी कई शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राज्य में 10.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बांका राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा। पटना में सुबह और शाम ठंड की स्थिति रही। लेकिन दिन में मौसम में बेहतरी आई।

राजधानी में रहा घना कोहरा
सोमवार को पटना, गया और पूर्णिया में घना कोहरा रहा। सुबह 10 बजे तक दृश्यता काफी कम रही। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने और पछुआ के शांत होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जैसे-जैसे पछुआ की रफ्तार बढ़ेगी, वैसै-वैसे कोहरा घटेगा और कनकनी बढ़ेगी। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद ठंड का प्रचंड प्रभाव राज्य के कई जिलों में दिखेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि दक्षिण बिहार के जिलों में 12 जनवरी से पछुआ का व्यापक प्रभाव दिख सकता है। पछुआ के प्रवाह से कनकनी बढ़ेगी और कुछ जिलों में कोल्ड डे के हालात भी बन सकते हैं।

कैमूर में सबसे ज्यादा गिरा पारा
राज्यभर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान में कमी कैमूर में दर्ज की गई। यहां तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई। बक्सर में 1.9 डिग्री, गोपालगंज में दो डिग्री, नवादा में 2.1 डिग्री, पटना में एक डिग्री, वैशाली में 1.2 डिग्री, बांका में एक डिग्री, कटिहार में 1.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में एक डिग्री, डेहरी में 0.5 डिग्री, दरभंगा में 0.6 डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे आया है। इसके अलावा पूसा, मोतिहारी, जीरादेई, जमुई व अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है।

दिन में बादलों की आवाजाही से पटना सहित दस शहरों के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। पटना, गया सहित उत्तर पश्चिमी बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में इसका ज्यादा असर दिखा। गया और पूर्णिया में घना कोहरा रहा। पटना में सुबह के बाद दिन में भी मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रही। हालांकि राज्यभर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को राज्य भर में सबसे ठंडा सबौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। गया और सासाराम के डेहरी में आंशिक बूंदाबांदी की स्थिति भी बनी रही। मौसमविदों का अनुमान है कि दो दिन बाद सूबे के शहरों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। जिससे रात में ठंड में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को जिन शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज है, उनमें पटना में 1.1 डिग्री, गया में 2.2 डिग्री, डेहरी में 1.2 डिग्री, कैमूर में 5.4 डिग्री, गोपालगंज में 3.3 डिग्री, वाल्मीकिनगर में दो डिग्री की कमी आई।

गोपालगंज, कैमूर और वाल्मीकिनगर में ज्यादा ठंड महसूस की। शुक्रवार को तापमान में आई गिरावट के बावजूद अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।पटना में मध्यम कोहरा, धूप कुछ देर के लिए निकली

यह भी पढ़े…………….

सेक्स वर्क को एक पेशे के रूप में मान्यता का क्या मतलब है?

सांसद ,डीएम व एसपी ने राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

भारतीय खिलौना उद्योग की स्थिति क्या है?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!