हथियार के साथ डांस का Video वायरल, 3 गिरफ्तार, चल रही रेड की कार्रवाई

हथियार के साथ डांस का Video वायरल, 3 गिरफ्तार, चल रही रेड की कार्रवाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गया में बीते दिनों नए साल के आगमन की खुशी में मनाए जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बार डांसर के साथ युवक कंट्री मेड खतरनाक अवैध हथियार को बेखौफ होकर लहरा रहे हैं। साथ ही में वे डीजे की धुन पर बार डांसर के साथ डांस भी कर रहे हैं।

जश्न का यह वीडियो बोधगया थाना क्षेत्र का है और दो जनवरी की रात की है। दो जनवरी की रात को कनहोल पंचायत के जोधपुर गांव में नए साल का जश्न बार डांसरों के साथ में मनाया गया था। हालांकि वायरल वीडियो की जांच में बोधगया थाने की पुलिस जुट गई है।वायरल वीडियो में डांसर के साथ कई युवक भी डांस करते हुए कंट्री मेड अवैध हथियारों को लहरा रहे हैं। बार डांसर के हाथ में भी हथियार देकर फोटो और वीडियो बनाया गया है।

कुछ युवकों को हाथ में हथियार लेकर फोटो भी कराया गया है। यही नहीं किसी ने उस वीडियो को अपने फेस बुक अपलोड कर दिया। साथ ही रविवार दोपहर बाद से वीडियो व फोटो वायरल होने लगा। डांस पार्टी में हथियारों के साथ डांस करते हुए युवकों के नाम भी चर्चा में है। लेकिन खुलकर अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है।वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से जोधपुर गांव के एक टोले के लड़कों के बीच हड़कंप है। कुछ तो गांव भी छोड़ चुके हैं।

इस संबंध में बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान की जा रही है। रेड भी की गई है। तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। रिकवरी के लिए कार्रवाई की जा रही है। विशेष जानकारी अभी नही दी जा सकती। कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़े

कटिहार का अपराधी बक्सर में हुआ गिरफ्तार, साल 2022 में एक साथ 5 लोगों की कर दी थी हत्या

भारतीय खिलौना उद्योग की स्थिति क्या है?

सीवान के रघुनाथपुर में मुखिया ने कृषि समन्वयक को पीटा 

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अयोध्या में अपने ही लोगों से विस्फोट करवा सकती है भाजपा- राजद विधायक

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक अचानक छुट्टी पर क्यों गए?

सीवान के लाल व बड़हरिया निवासी डॉ. इरशाद अहमद को हारून रशीद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार होगा सात हजार किलो का प्रसाद ‘राम हलवा’

Leave a Reply

error: Content is protected !!