मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

मुजफ्फरपुर में लूट-हत्या और रंगदारी का शातिर अपराधी जानसन गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरपुर। लूट, हत्या व रंगदारी समेत अन्य दर्जनभर से अधिक मामलों में शामिल रहे फरार शातिर शशांक उर्फ जानसन को ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जानसन पेशेवर अपराधी है। विदित हो कि 30 अगस्त 2024 की रात ब्रह्मपुरा थाने के चांदनी चौक के पास दरभंगा राघोपुर के ट्रक चालक दिनेश मंडल से पैसे की मांग करने व विरोध पर बदमाशों द्वारा गोली मार हत्या कर दी गई थी।

 

उसके दामाद रोहित मंडल ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी कराई थी।पिछले दिनों लंबित केसों की समीक्षा में यह मामला सामने आने वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर टू व थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल किए गए। आठ वर्षों से अपराध की दुनिया में शामिल, रिमांड पर लेगी पुलिस गिरफ्तार शशांक राज उर्फ जानसन मौर्या का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

 

करीब आठ वर्षों से वह अपराध की दुनिया में है। ब्रह्मपुरा थाने में उस पर 2018 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद फिर 2019 में ब्रह्मपुरा थाने में आर्म्स एक्ट व लूटपाट के दो मामले दर्ज किए गए। 2019 में ही ब्रह्मपुरा थाना में लूटपाट व अन्य मामलों के दो केस दर्ज किए गए। सदर थाने में 2019 में आर्म्स एक्ट, कांटी थाने में 2019 में आर्म्स एक्ट व लूटपाट, काजीमोहम्मदपुर थाने में 2024 में मादक पदार्थ समेत अन्य धाराओं के तहत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं,पुलिस का कहना है कि पूर्व का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। लंबित केस सामने आने के बाद रिमांड पर लेने की कवायद की जाएगी।

यह भी पढ़े

 06 फरवरी 📜  परमवीर चक्र से सम्मानित ‘नायक यदुनाथ सिंह’  के बलिदान दिवस पर विशेष

बिहार के लाल सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी

अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की हुई जीत 

पुलिस एनकाउंटर मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में छात्रों से संवाद किया

सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

शंकराचार्य जी ने लिखा योगी आदित्यनाथ को पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!