Headlines

06 फरवरी 📜 राष्ट्र कवि प्रदीप जी  की जयंती पर विशेष

06 फरवरी 📜 राष्ट्र कवि प्रदीप जी  की जयंती पर विशेष

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

जन्म : 06 फरवरी, 1915
मृत्यु : 11 दिसंबर, 1998

कवि प्रदीप ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सरीखे देशभक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1962 के ‘भारत-चीन युद्ध’ के दौरान शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि में ये गीत लिखा था।

‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाए इस गीत का तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 26 जनवरी 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान से सीधा प्रसारण किया गया था। यूँ तो कवि प्रदीप ने प्रेम के हर रूप और हर रस को शब्दों में उतारा, लेकिन वीर रस और देश भक्ति के उनके गीतों की बात ही कुछ अनोखी थी।

कवि प्रदीप की पहचान 1940 में रिलीज हुई फिल्म बंधन से बनी। हालांकि 1943 की स्वर्ण जयंती हिट फिल्म किस्मत के गीत “दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिंदुस्तान हमारा है” ने उन्हें देशभक्ति गीत के रचनाकारों में अमर कर दिया।

गीत के अर्थ से क्रोधित तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। इससे बचने के लिए कवि प्रदीप को भूमिगत होना पड़ा।

कवि प्रदीप का निधन 83 वर्ष की आयु में 11 दिसंबर, 1998 को कैंसर के कारण हुआ।

यह भी पढ़े

 06 फरवरी 📜  परमवीर चक्र से सम्मानित ‘नायक यदुनाथ सिंह’  के बलिदान दिवस पर विशेष

बिहार के लाल सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी

अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की हुई जीत 

पुलिस एनकाउंटर मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में छात्रों से संवाद किया

सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

शंकराचार्य जी ने लिखा योगी आदित्यनाथ को पत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!