पानापुर पुलिस के विरोध में कर्णकुदरिया चौराहा सड़क जाम

पानापुर पुलिस के विरोध में कर्णकुदरिया चौराहा सड़क जाम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ अमृता मिश्रा‚ पानापुर‚ सारण (बिहार)

सारण जिले के पानापुर थाना पुलिस के कार्यकलापों के विरोध में भीम सेना व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम पर पुलिस प्रशासन हाय हाय, पुलिस प्रशासन होष में आओ नारे लगा सड़क जाम कर दिया। हालांकि सड़क जाम कर रहे लोग फोटो खिंचवाने के बाद मात्र आधे घंटे में ही समाप्त कर दिया। मशरक-महम्मदपुर एसएच- 90पर कर्णकुदरिया गोलम्बर के पास दर्जनो भीम सेना व भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुची। लेकिन पुलिस के आने के पहले ही सड़क जाम कर रहे लोग भाग खरे हुए। पुलिस सड़क जाम करने वालो को खोजते ही रह गई। एक भी लोग कही नही दिखे। सड़क जाम का नेतृत्व अनिल राम, अशोक मांझी, गुड्डू राम, शशि राम, टार्जन राम, निरज राम, पप्पु राम कर रहे थे। बताते चले कि पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव की। जहांं स्थानीय निवासी चंद्रमा राम की 23 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की। दोनों पुलिस की पिटाई से घायल होनेेे के बाद अब जेल भेजे गए हैं। जबकि आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध और पथराव के बाद एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए थे। उक्त मामले में भूमि विवाद को सुलझाने गये पुलिसकर्मियों पर परिवार वालों एवं गांव वालों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान जहां पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। वहीं एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ था।

यह भी पढ़े

सपने पूरा करने के लिए बेटी को घर से बाहर जाने की दें इजाजत,क्यों?

चिंता बढ़ाती जेलों में बढ़ती भीड़,कैसे?

केंद्र जाकर टीका लगाने का नहीं मिलता था समय, अब घर पर टीकाकरण टीम आने से टीका लगाना आसान : राजू चौरसिया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!