बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया
एक आरोपी अरेस्ट; आंख पर पट्टी और हाथ-पैर थे बंधे
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बांका के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र से 5 फरवरी को हुए युवक के अपहरण मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 72 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस अलर्ट सोमवार की संध्या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 5 फरवरी की देर रात करीब 1:15 बजे सुईया थाना क्षेत्र के बोड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र कुमार यादव के लापता होने की सूचना फुल्लीडूमर थाना को मिली थी। परिजनों की शिकायत पर थाना में सहाना दर्ज कर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। *अर्धनिर्मित स्कूल-कॉलेज के कमरे से किया बरामद खोज के दौरान पुलिस टीम ने माल मताथान पहाड़ के पास स्थित एक अर्धनिर्मित स्कूल-कॉलेज के कमरे से सुरेंद्र कुमार यादव को बरामद किया। युवक को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक पूछताछ की गई।
आंख पर पट्टी और हाथ पर बंधा हुआ बरामद किया गया। बरामदगी के बाद सुरेंद्र कुमार यादव के फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बांका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर विश्वास के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 72 घंटे के भीतर फुल्लीडूमर निवासी रघु कुमार उर्फ राघव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
*एसपी बोले- सूचना मिलने के 6 घंटे के भीतर युवक बरामद पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस कांड में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के महज 6 घंटे के भीतर अपहृत युवक की बरामदगी कर ली गई थी, जो पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।इस पूरी कार्रवाई में बांका पुलिस अंचल निरीक्षक राम शंकर सिंह, फुल्लीडूमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे।
यह भी पढ़े
10 फरवरी 📜 राष्ट्रीय डीवॉर्मिंग (कृमिरोधी) दिवस
10 फरवरी 📜 विश्व दाल (दलहन) दिवस पर विशेष
10 फरवरी 📜 राजा बख्तावर सिंह के बलिदान दिवस पर विशेष
सिधवलिया की खबरें : ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई
पटना होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस 2026 में डॉ. अविनाश चंद्र हुए सम्मानित

