मधुबनी : साईबर ठगी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, नगर थाना अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार

मधुबनी : साईबर ठगी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, नगर थाना अन्तर्गत 04 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

मधुबनी जिले में साईबर अपराधी द्वारा SIM BOX Device का प्रयोग कर एक समानांतर अवैध टेलीकॉम एक्सचेंज संचालित किया जा रहा था। जिसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वीओआईपी कॉल को लोकल वाईस कॉल में परिवर्तित कर साईबर अपराधियों एवं असामाजिक तत्व द्वारा पूरे देश मे व्यापक स्तर पर साईबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था।

 

उक्त गंभीर कृत्य के सूचना सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी जॉच व आसूचना संकलन के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत कॉलोनी स्थित संदिग्ध मंदीप कुमार के घर विधिवत घेराबंदी किया गया। टीम द्वारा छापामारी के क्रम में उनके कमरे में चारों तरफ जमीन पर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू हालात में पाया गया।

 

तत्पश्चात पुलिस द्वारा संदिग्ध मंदीप कुमार से कडाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मंदीप कुमार द्वारा बताया गया कि उनके पास 07 सिम बॉक्स हैं तथा सीम की सप्लाई में रौशन कुमार कामती सहयोग करता था। जिसके लिए 800/- रूपये प्रति सीम भुगतान किया जाता था।

कुछ समय बाद जब यह सीम बंद हो जाता था तो सीम को जला दिया जाता था। सिम बॉक्स का संचालन उसके लैपटॉप से चाईना के लोगों द्वारा किया जाता था। पुलिस द्वारा सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जॉच किया जा रहा हैं। बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :-
01. मंदिप सिंह, पे०-सुरेश सिह, सा०-राजपुताना टोल, थाना-राजनगर, मधुबनी

02. मो० अहसान, पे०-मनिष अब्बास, सा०-लहेरियागंज, थाना-नगर, मधुबनी

03. रौशन कुमार कामती, विनोद कामति, सा०-शिवपट्टी, थाना-राजनगर, मधुबनी

04. बिकास कुमार, पे०-सुशिल ठाकुर, सा०- लहेरियागंज, थाना-नगर, मधुबनी
बरामदगी :-
01. 20 स्लॉट के SIM BOX की संख्या 07

02. VI, AIRTEL एवं JIO के खाली SIM का कई रेपर

03. कुल 18 मोबाईल

04. 05 टी०पी० लिंक का ईलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 02

05. AIRTEL Xstream Fiber router-02

06. 03 TP Link Device TL-R 5408PE-AC 2.5G POE – 02

07. 03 Tip Link Charger – 01

08. USB Charger station – 01

09. Phones Mother Board – 04

10. Charging cable – 25

11. Computer cable – 06

12. Cable 10

13. Laptop – 01

14. SBI Debit Card Rupay – 01

15. ट्रोली बैग -01

16. कुल-1,68,000 (एक लाख अडसठ हजार) रूपया एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस एवं एटीएम/आधार कार्ड/पैन कार्ड ।

यह भी पढ़े

 06 फरवरी 📜  परमवीर चक्र से सम्मानित ‘नायक यदुनाथ सिंह’  के बलिदान दिवस पर विशेष

बिहार के लाल सूर्यवंशी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी

अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की हुई जीत 

पुलिस एनकाउंटर मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में छात्रों से संवाद किया

सुप्रीम कोर्ट ने जन सुराज की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

शंकराचार्य जी ने लिखा योगी आदित्यनाथ को पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!