सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरेयाकोठी थानान्तर्गत हर्ष फायरिंग कर रहें 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 देशी कट्टा बरामद

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दिनांक-07.02.26 को गोरेयाकोठी थाना को डायल-112 के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिसई उसरायन टोला निवासी धर्मदेव साह, पिता राजेन्द्र साह के घर तिलक समारोह के दौरान दो व्यक्ति अपने हाथ में अवैध आग्नेयास्त्र लहराकर हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, जिससे आमजनों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरेयाकोठी थाना एवं डालय-112 की पुलिस टीम द्वारा संदर्भित स्थल पहुँच कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में मौके से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से जाँच एवं तलाशी के क्रम में 02 देशी कट्टा एवं 01 मोबाइल बरामद किया गया।

पुछ-ताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः 1. रिषु कुमार यादव, पिता-सुनिल यादव, साकिन-पोखरा मठिया, थाना-महाराजगंज, जिला सिवान एवं 2. प्रदीप कुमार, पिता-दुधनाथ सिंह, साकिन-सिसई उसरायन टोला, थाना-गोरेयाकोठी, जिला-सिवान बताया।

इस संबंध में गोरेयाकोठी थाना अन्तर्गत धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-

रिषु कुमार यादव, पिता सुनिल यादव, साकिन-पोखरा मठिया, थाना-महाराजगंज, जिला-सिवान।

1. 2. प्रदीप कुमार, पिता-दुधनाथ सिंह, साकिन-सिसई उसरायन टोला, थाना-गोरेयाकोठी, जिला-सिवान।

> जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-

1. देशी कट्टा-02
2. मोबाइल-01

सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…

सिवान पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की हर्ष फायरिंग अवैध एवं जानलेवा हो सकती है। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष नं0-9031683607 को दें।

यह भी पढ़े

मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

बिहार के तीन जिलों में निगरानी थाना खुलेगा,क्यों?

बिजली चोरी करने वाले कि गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन

बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है

बिहार में अप्रैल 2026 से शुरू होगी जनगणना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!