पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कारवाई, कांड के लाइनर समेत हथियार सप्लायर हथियार के साथ गिरफ्तार

पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कारवाई, कांड के लाइनर समेत हथियार सप्लायर हथियार के साथ गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज पुलिस को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी नगर थाना अंतर्गत ग्राम तकिया बनकट में घुम रहा है। सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए अनु०पु० पदा० सदर के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी कर पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम हत्याकांड के लाइनर दीपक उपाध्याय को एक लोडेड देशी पिस्टल एवं 05 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के कम में गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर मो० फैसल के घर छापेमारी कर एक लोडेड कारवाईन, सेमी ऑटोमेटिक राईफल तथा 18 जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम हत्याकांड के हथियार सप्लायर फैसल उर्फ तौफिक को गिरफ्तार किया गया।

जिस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 284/24 दिनांक 12.04.2024 धारा 25 (1-बी) ए/25 (1)A/25(1)AA/25(6)/25(7)/26/35 Arms Act दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
01. दीपक उपाध्याय पिता स्व० शिवशंकर उपाध्याय सा० साहेबचक थाना मीरगंज 02. मोहम्मद फैसल उर्फ तौफिक पिता समसूल हौदा सा० तकिया बनकट थाना नगर

बरामद सामानः-
01. देशी पिस्टल 01 02. कारवाईन-01 03. जिंदा कारतूस – 23 04. सेमी ऑटोमेटिक राईफल-01 05. मोबाईल-02
दीपक उपाध्याय का अपराधिक इतिहासः-
01. मीरगंज थाना कांड संख्या 188/18 दिनांक 31.07.2018 धारा 395/397 भा०द०वि०
02. मीरगंज थाना कांड संख्या 246/21 दिनांक 23.07.2021 धारा 387 भा०द०वि०
03. मीरगंज थाना कांड संख्या 74/22 दिनांक 01.03.2022 धारा 387 भा०द०वि०
04. मीरगंज थाना कांड संख्या 110/22 दिनांक 04.04.2022 धारा 414/34 भा०द०वि० एवं 25(1-b)a/26/35 Arms Act
05. हथुआ थाना कांड संख्या 398/21 दिनांक 19.12.2021 धारा 387 भा०द०वि०
06. हथुआ थाना कांड संख्या 26/22 दिनांक 12.02.2022 धारा 387 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
मोहम्मद फैसल का अपराधिक इतिहास-

01. हुसैनगंज थाना कांड संख्या 92/22 दिनांक 05.04.2022 धारा 302/120 (बी)/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
02. नगर थाना कांड संख्या 794/23 दिनांक 06.10.2023 धारा 341/323/307/379/34 भा०द०वि०
छापामारी दल में शामिल सदस्यः-
01. पु०नि० ओमप्रकाश चौहान, थानाध्यक्ष नगर थाना
02. पु०नि० सुजित कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी
03. पु०अ०नि० विनोद कुमार, मीरगंज थाना
04. पु०अ०नि० विकास कुमार, मीरगंज थाना
05. पु०अ०नि० आशिष कुमार, मीरगंज थाना
06. परि०पु०अ०नि० विकास कुमार, नगर थाना
07. सि०/373 दिवाकर चौधरी
08. सि०/519 अभिषेक कुमार,
09. DIU टीम
10. STF टीम

यह भी पढ़े

एसिड-अटैक करने वालों को पुलिस ने पैर में मारी गोली 

अग्नी के ताडंव से बाल बाल बचे ग्रामीण

नहाय-खाय के साथ चैती छठ की शुरुआत

 दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है केंद्र सरकार

लूट-डकैती करने वाले 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

डायल 112 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान, हर चौक चौराहों पर दिख जाती है 112

Leave a Reply

error: Content is protected !!