शादीशुदा प्रेमिका ने रोकी बरात, गांव के युवक से निकाह पर अड़ी

शादीशुदा प्रेमिका ने रोकी बरात, गांव के युवक से निकाह पर अड़ी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

यूपी के गोरखपुर में एक विवाहिता ने शुक्रवार को प्रेमी की बरात रोक दी। प्रेमी के साथ ही उसके स्वजन पर उसके साथ शादी करने का दबाव बनाने लगी। बात न मानने पर भटहट पुलिस चौकी पर पहुंचकर उनके खिलाफ तहरीर दे दी। चौकी प्रभारी व सभ्रांत लोगों के समझाने पर वह घर लौट गई, जिसके बाद प्रेमी बरात लेकर रवाना हुआ।

गुलरिहा क्षेत्र के पिपरी गांव की रहने वाली विवाहिता की निकाह दो साल पहले हो चुकी है, लेकिन वह मायके में ही रहती है। इस बीच उसका प्रेम-संबंध गांव के युवक से हो गया। शुक्रवार को युवक की शादी थी। सुबह वह बरात लेकर निकला तो वह दरवाजे पर पहुंच गई। दूसरी जगह शादी करने से मना किया। प्रेमी व उसके स्वजन के न मानने पर वह भटहट चौकी पर पहुंच गई। मामले की जानकारी देते हुए प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया। चौकी प्रभारी भटहट वीरेंद्र बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। दोनों पक्ष के लोग आपस में सुलह समझौता करके घर चले गए।

विदाई से पहले भागी युवती 

गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता विदाई से पहले प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। अपहरण का आरोप लगाते हुए भाई ने गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। 29 मई को विवाहिता की शादी हुई थी। तीन दिन बाद विदाई होनी थी। गुलरिहा थाने पहुंचे भाई ने गांव के रहने वाले एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसने बताया कि मंगलवार की रात में सोनू ने अपने साथियों के साथ उसकी बहन का अपहरण कर लिया। बुधवार को उसकी विदाई थी।

नगदी व जेवर लेकर गायब हुई विवाहिता

खोराबार क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता घर छोड़कर चली गई है। आरोप है कि वह अपने साथ नकदी व गहने ले गई है। थाने पहुंचे पति ने तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में युवक ने लिखा है कि छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। दवा कराने के बहाने उसकी पत्नी घर से बाहर निकली लेकिन देर तक वापस नहीं आई। रिश्तेदारों व ससुराल में खोजबीन करने पर पता नहीं चला। उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात करती थी। अपने साथ वह गहने व दो लाख रुपये नकद ले गई है।

यह भी पढ़े 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शिक्षको ने केक  काटकर और तीन सौ पेड़ लगाने का लिया  संकल्प 

पत्रकार विनोद दुआ पर दर्ज एफाईआर निरस्त हुआ,कैसे?

एलोपैथ और आयुर्वेद के बीच विवाद में दवा उद्योग को बड़ा नुकसान होगा,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!