Headlines

मशरक की खबरें :   भोजपुरी मंडल द्वारा सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित

 

मशरक की खबरें :   भोजपुरी मंडल द्वारा सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

होली अखबार का हुआ विमोचन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


भोजपुरी मंडल मशरक द्वारा रविवार को रीषभ फैमिली रेस्टोरेंट के सभागार में बुध्दिजीवी, प्रतिनिधि सम्मान सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान, पंचायत प्रतिनिधि, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं पत्रकारो को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया एवं होली मिलन समारोह में रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित हुआ ।

कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डाॅ महाचन्द्र प्र सिंह, बिहार विधान सभा में सतारूढ दल के मुख्य सचेतक व भाजपा विधायक जनक सिंह, सुफी संत डाॅ जौहर सफियाबादी, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं लोगों को अबीर-गुलाल लगा किया। मौके पर डाॅ अवनिन्द्र शरण सिंह, डाॅ सचिन चौधरी, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा नेता अजीत सिंह, डाॅ पीके परमार, बिनोद प्रसाद, चन्द्रमा सिंह मुख्य थे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक शत्रुध्न सिंह ब्यास, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, हास्य व्यंग्य कवि सत्येंद्र दूरदर्शी, गणेश सिंह, मैनेजर मिश्र, बाल कलाकार अनिकेत कुमार एवं आदर्श कुमार सहित अन्य स्थानीय कलाकारो ने पारंपरिक होली गीत की प्रस्तुति कर शम्मा बांध दिया। रंग गुलाल के साथ एक दुसरे को होली की शुभकामनाये दी गयी। मौके पर होली एक्सप्रेस नामक अखबार का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनो लोगो को सम्मानित किया गया।

 

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, भाजपा जिला प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, मुखिया बच्चा लाल साह, चन्द्रमा सिंह, जेपी सेनानी संघ के अध्यक्ष बिक्रमा सिंह, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

होली पर्व में थाना क्षेत्र में विधी व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,सेमरी मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,बीडीसी रणधीर राय, धर्मेंद्र राय,शिव कुमार राय समेत प्रखंड के तमाम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। मौके पर डीएसपी अमरनाथ, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने ने होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस…

 

 

मशरक में चिकित्सकों का होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

मशरक के महावीर चौक के पास पार्वती कमर्शियल काॅम्पलेक्स के परिसर में त्रिभुवन नारायण मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल के परिसर में चिकित्सकों की होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम भाजपा नेता उपेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह ने कहां कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, ऊर्जा और नए उत्साह का प्रतीक है।डा. अखिल चक्रवर्ती ने कहा कि होली के दौरान प्राकृतिक रंगो का ही प्रयोग करें और नशे से बचें। आंखों में रंग गुलाल आदि चला जाय तो तुरंत ही पानी से धोएं क्योंकि इसमें मिले हुए हानिकारक रसायन आंखों को काफी नुकसान पहुंचाता हैं। मौके पर इलाके के तीन दर्जन से ज्यादा ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित रहे।मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अखिल चक्रवर्ती ने सभी से मुलाकात की और सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। सभी को मिलकर इसे मनाना चाहिए।

 

 

स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला चिकित्सक जिले में सम्मानित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक सीएचसी में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ कविता सिंह को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिंन्हा ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर डीपीएम दिलीप कुमार सिंह मौजूद रहें। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने में महिला चिकित्सक डॉ कविता सिंह को सम्मानित किया गया। जिनमें परिवार नियोजन कार्यक्रम, प्रसव पूर्व देखभाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सक डॉ कविता सिंह को डीएम सारण के आदेशानुसार सारण सिविल सर्जन ने प्रमाण पत्र व मेमेंटों देकर सम्मानित किया। सिविल सर्जन डॉ ने संबोधित करते हुए कहा कि आप ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके जिले का मान बढ़ाया है। वहीं ज़िले में सम्मानित होने पर मशरक सीएचसी प्रभारी डॉ संजय कुमार, डॉ चन्द्रशेखर सिंह, डॉ अनंत नारायण कश्यप, डॉ एस के विधार्थी, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, बीसीएम लव कुश कुमार, बीएमसी कुमुद रंजन समेत अन्य ने बधाई दी।

 

 

मशरक थाना में नये थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

शराब,अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था प्राथमिकता

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक थाने में नए थानाध्यक्ष के पद पर रणधीर कुमार ने पदभार ग्रहण किया। यहां एसपी डॉ कुमार आशीष ने रणधीर कुमार को थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे गुरुवार से अपना पदभार संभाला । पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहां कि अपराध नियंत्रण,विधि व्यवस्था और अवैध शराब पर रोक उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों से औपचारिक जान पहचान की। बता दें कि रणधीर कुमार 2009 बैच के पीएसआई हैं। वे अभी तक सारण जिले की जिला आसूचना इकाई में कार्यरत थे। वहीं मशरक में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण स्थापित करना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। इससे पहले एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने पूर्व थानाध्यक्ष अजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सारण की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अजय कुमार पर अपराध नियंत्रण में विफलता का आरोप था। एसएसपी ने अपने आदेश में कहा कि बेहतर विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुगमता के लिए रणधीर कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें तत्काल नए पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली में श्मशान विवाद में ग्रामीणों के बीच मारपीट में पुलिस पर हमले के बाद पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर ज्यादत्तरी और बर्बरता से मारपीट करने का आरोप लगाया था। बढ़ते मामले में नेताओं के आने जाने और थानाध्यक्ष पर आरोप लगाने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के क्रम में अपराध नियंत्रण और कर्तव्य विफलता के आरोप में कार्रवाई हुई है। ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी के रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़े

प्रमुख खबरें : एक लाख का इनामी बदमाश कदीम उर्फ असद खान फाती पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

सीवान की खबरें : मोटरसाइकिल से विदेशी शराब बरामद 

खेत में बने झोपड़ी में लगी रहती थी भीड़, शाम में आते थे बड़े-बड़े लोग, दिन में पहुंची पुलिस तो खुली रह गई आंखें

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी सहित 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नई सूची जारी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!