Headlines

मशरक की खबरें :  नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुई शुरुआत 

मशरक की खबरें :  नए नियमों के साथ वीबी जी राम जी की हुई शुरुआत

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के प्रखंड कार्यालय परिसर में विकसित भारत जी राम जी योजना के जागरूकता को प्रचार प्रसार का शुभारंभ किया गया। जी राम जी कार्यक्रम पदाधिकारी सुप्रिया रानी ने प्रखंड कार्यालय परिसर से इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। मौके पर कर्मी चन्द्रशेखर सिंह,लेखा पाल रामचंद्र कुमार,रवि कुमार और प्रखंडस्तरीय कर्मी मौजूद रहें।कहा कि मनरेगा योजना के जगह अब विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी जी राम जी के अंतर्गत कार्य होंगे।लोगों के बीच गलत अफवाह है कि मनरेगा योजना बंद हो गई है।

 

नए नियमों के साथ स्पष्ट तरीके से वीबी जी राम जी का शुरुआत हो चुकी है।पूर्व में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिलता था। नए नियमों के साथ लागू होने के बाद से अब 125 दिन की रोजगार गारंटी बेरोजगारी भत्ता के लिए बेहतर प्रावधान शामिल हैं। श्रमिकों को मिलने वाला भुगतान भी अब साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा, जो वर्तमान में 15 दिनों में होता है। एक अप्रैल के बाद हर सप्ताह मजदूरी सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू होगी। कार्यस्थल पर बायोमेट्रिक आधारित हाजिरी, कार्यों की निगरानी के लिए एआई (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। वहीं पंचायत स्तर पर मुखिया और पंचायत सचिव इस योजना के प्रचार-प्रसार की अहम कड़ी होंगे, ताकि इसका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।

 

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बीडीओ और सीओ  ने की समीक्षा बैठक

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बीडीओ पंकज कुमार और सीओ सुमंत कुमार ने कर्मचारियों और अन्य पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि जिनकी भी लागिन आईडी बनाया गया है वे सभी फिल्ड में रहेंगे और फार्मर रजिस्ट्री कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिन किसानों की जमाबंदी हैं उनसे एक एक सम्पर्क कर उनका फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करेंगे। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि सभी लोग कार्य को करना सुनिश्चित करें,किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

 

नाला क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

निर्माण की मांग , मुखिया पर लगें गंभीर आरोप

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के बंगरा पंचायत के चरिहारा गांव के वार्ड 15 में पिछ्ले साल ही बने नाला के क्षतिग्रस्त हो जानें पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने मुखिया पर घटिया निर्माण का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि नाला पिछले साल ही बनाया गया जो घटिया सामग्री से निर्माण किया गया। जिसकी वजह से नाला ध्वस्त हो गया है। ग्रामीण अशोक साह ने बताया कि उनकी लड़की की शादी हैं, वहीं नाला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने नाला निर्माण की मांग की।

वहीं आपकों बता दें कि वार्ड 14 के हसापीर में भी घटिया नाला निर्माण की गयी तो निर्माण के कुछ ही दिनों में टूटने लगा,जिसकी शिकायत प्रखंड स्तरीय अधिकारियों से दर्ज कराई गयी हैं पर मामला जस का तस बना हुआ है।वहीं चैनपुर गांव निवासी तारकेश्वर सिंह ने पंचायत के मुखिया पर जबरदस्ती सोलिंग करानें की शिकायत डीएम समेत अन्य पदाधिकारियों से दर्ज कराई गयी हैं। दर्ज शिकायत में बताया गया कि खाता न० 16 सर्वे न0 705, 706 वो 707 तीनो प्लॉट को मिलाकर मेरे हिस्से की रकबा 18 कट्ठा 17 धुर जमीन मेरे कास्तकारी जमीन है, जिस पर मुझे पूर्ण हकीमत वो दखल कब्जा वो अधिकार प्राप्त है। इस जमीन पर स्थानीय मुखिया जबरदस्ती बिना मेरे अनुमति के सोलिंग करा रहे है। एवं विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू है तथा विभिन्न तरह की धमकियां दी जा रही है। स्थानीय मुखिया के पति एवं परिवार वाले दबंग व्यक्ति है जिसका नाजयज लाभ उठाना चाहते है।

 

भारी मात्रा में नशीला पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक के चांद कुदरिया गांव में नशीला पदार्थ के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चांद कुदरिया गांव में राजकुमार राय उर्फ डोढा राय हैं। मामले में अपर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नशीला पदार्थ भूसा में छुपाकर रखा गया है जिसे कहीं ले जानें के फिराक में है। छापेमारी की गयी तों बोरे में रखा 30 किलो के करीब नशीला डोडा चुरा/भुक्की जैसा नशीला पदार्थ पाया गया। जब गिरफ्तार से पूछा गया तो उसने बताया कि वह पटना के विपुल बाबा से खरीदकर पंजाब ले जाकर बेचते हैं। ऐसे ही मामले में 2023 में पंजाब के पाटियाला जिला के राजापुर थाना पकड़ा गया था पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़े

11 फरवरी 📜  वीर क्रांतिकारी तिलका माँझी की जयंती पर विशेष

11 फरवरी 📜  विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस  पर विशेष

अगर दंड बोनाफाइड (सद्भावना से) है, तो यह आपराधिक अपराध नहीं बनता-हाई कोर्ट

 यूपी की प्रमुख खबरें :  सीएम योगी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि  पर पुष्पांजलि अर्पित किया

जनरल नरवणे की किताब में चीन पर ऐसा क्या लिखा है?

बाराबंकी में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले—कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!