मशरक की खबरें : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का चेयरमैन ने दवा खाकर किया शुभारंभ
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक सीएचसी में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का मशरक नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों और उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह ने दवा खाकर शुभारंभ किया। मौके पर प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप, डॉ एस के विधार्थी, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार, मलेरिया पदाधिकारी नेसाब आलम, वार्ड पार्षद राजेश कुमार तिवारी समेत कई अन्य मौजूद रहें। प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में दवा वितरित की जा रही है।कार्यक्रम की सफलता के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रशिक्षित वॉलेंटियर घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को दवा की खुराक देंगे। दवा की खुराक आयु के अनुसार निर्धारित की गई है।
मोबिल के गैलेन में पिकअप पर लदा 2100 लीटर स्प्रीट के साथ दो गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक मध निषेध थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तरैया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में एस एच 73 पर पिकअप में लदा भारी मात्रा में स्प्रीट शराब बरामद किया। साथ ही दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में मशरक मध निषेध थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया गया कि गुप्त सूचना मिली उसी आधार पर छापेमारी दल में एएसआई संजय कुमार,बिदु कुमारी, कांस्टेबल उमेश कुमार, अनुष्का कुमारी समेत पुलिस बल को लेकर छापेमारी की गयी। जिसमें पिकअप बीआर 31 जीसी 2729 में मोबिल के सील गैलनों में स्प्रीट शराब पाया गया। साथ ही पिकअप चालक मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के फतेहाबाद निवासी मो अली और सारण के तरैया थाना क्षेत्र के पचभिडा गांव निवासी राज कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया गया कि पटना से पिक अप आ रहा था। स्प्रीट हाइड्रोलिक मोबिल के 105 प्लास्टिक के डब्बे में सील किया हुआ था,जो 2100 लीटर है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
गहमागहमी के बीच हुई मशरक बीडीसी की बैठक
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड पंचायत समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के प्रतिनिधि सभागार मे हुई। प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे बीडीओ पंकज कुमार, बीपीआरओ, मनरेगा पीओ, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह, मुखिया धर्मेन्द्र कुमार मांझी, नसीमा खातून, बीडीसी पारसनाथ सिंह, रीना देवी, रामावती देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में अधिकांश प्रतिनिधि के बदले प्रतिनिधि पति शामिल हुएं। बैठक में मनरेगा,बिजली ,स्वास्थ्य, जनवितरण समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान मुखिया और बीडीसी के अधिकार क्षेत्र को लेकर गहमा-गहमी हुई।बैठक के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने 10 फरवरी से चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की जानकारी दी और सभी जन प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग की अपील की गयी।
प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर और प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आई सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और डॉ. एस.के. विद्यार्थी ने बताया कि इस अभियान के तहत हर माह की 9, 15 और 21 तारीख को गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जाती है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका विशेष उपचार सुनिश्चित किया जाता है। डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि गर्भावस्था की पहली तिमाही में हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी और अल्ट्रासाउंड की जांच अनिवार्य है ताकि किसी भी जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़े
अमनौर खासपट्टी के युवक की रोलर चढ़ने से कोलकता में हुई मौत
सिधवलिया की खबरें : सारण रेंज के डीआईजी ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की एकमा में हुई शुरुआत
केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्द्र सिन्हा को किया सम्मानित
जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे-लोकसभा अध्यक्ष
विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?
शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?
रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..
बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया
