कोइरीगांवा पंचायत के पूर्व मुखिया के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

कोइरीगांवा पंचायत के पूर्व मुखिया के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अंतिम संस्कार में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल

श्रीनारद मीडिया सीवान (बिहार)

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा निवासी और कोइरीगांवा पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया राजकली देवी के पति शेरे कोइरीगांवा के नाम से मशहूर जनार्दन प्रसाद सेठी का निधन शनिवार की रात में हृदयगति रुक जाने से हो गया। पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद सेठी की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। मुखिया सेठी के शुभचिंतकों और पंचायतवासियों के अलावे इलाके के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मुखिया जनार्दन प्रसाद सेठी के अंतिम संस्कार में सभी जाति और सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। उनका दाह संस्कार कोइरीगांवा के श्मशान में किया गया,जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
पूर्व मुखिया सेठी कर्मठ, हिम्मती, मृदभाषी और कुशल व्यवहार के धनी के साथ ही वे कुशल राजनीतिज्ञ थे ।

 

पूर्व मुखिया जनार्दन प्रसाद सेठी जी के पुत्र बाल्मीकि अश्विनी कुमार ने बताया कि शनिवार की रात में अपने गांव के यमुनागढ़ स्थित अपने एक शुभचिंतक के घर आयोजित समारोह में से भोजन करके घर सोने के लिये आये । कुछ देर के बाद उनके सीने जलन हुई और बेचैनी बढ़ गयी।मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार और उनके परिजन उनको लेकर बड़हरिया के चिकित्सक के पास पहुंचे। उनका ब्लड प्रेशर मापा ही जा रहा था कि अचानक मुखिया जी को दांत लगने लगा और डॉक्टर अथवा परिजन के कुछ समझ पाने के पूर्व ही उनकी हृदय गति रुक गयी। जिससे उनका निधन हो गया। पूर्व
मुखिया जनार्दन प्रसाद सेठी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में मठाधीश श्रीभगवान दास जी, पूर्व मुखिया अली इमाम खान,बीजेपी नेता डॉ अनिल गिरी, जमा खान, मुखिया शांति देवी के पति सह पूर्व उप प्रमुख जीव नारायण यादव प्रमुख पति सह भाजपा नेता प्रदीप सिंह,मुखिया डॉ वीरेंद्र यादव, राजद नेता महंत यादव,सुरेंद्र पांडेय,पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंद्रवंशी, प्रेमप्रकाश सोनी, डॉ सच्चिदानन्द गिरी, राजबलम गिरी, रिंकु तिवारी अनुरंजन मिश्र, मंकेश्वर भारती,राज किशोर साह, सरपंच झगरू चौधरी, हाजी नूर आलम अंसारी जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद उर्फ मीठू बाबू, अमीरुल्लाह सैफी, जमाल सैफी, कमल अहमद अंसारी मुजफ्फर हुसैन अंसारी, एकबाल अहमद अंसारी ओजैर अहमद, जाहिद अली, मो ऐहताशमूल हक सिद्दीकी, अनवारुल्लाह सिद्दीकी, नन्हे अहमद,संजय गिरी, बाबूलाल प्रसाद, मनोज कुशवाहा,रवि यादव,उदय कुमार,सुशील प्रसाद कुशवाहा,विजय प्रसाद जौहरी, ओसिहर प्रसाद, भरत सिंह दीपेश शर्मा जितेंद्र यादव सच्चिदानन्द यादव, प्रो महमूद हसन अंसारी, पप्पू गिरी, डॉ विंध्याचल यादव,श्रीपति कुशवाहा, लालसाहेब शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!