नीतीश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन, तीन दिन पहले आए थे कोरोना की चपेट में

नीतीश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन, तीन दिन पहले आए थे कोरोना की चपेट में

श्रीनारद मीडिया स्टेट डेस्क

नीतीश सरकार में एक दिन के लिए शिक्षा मंत्री और तारापुर से जदयू विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। तीन दिन पहले वह कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद उन्हें पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले डॉ. चौधरी इससे पहले बिहार कृषि विवि के कुलपति भी रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार की सुबह 4:30 बजे अस्पतल में आखिरी सांसें ली। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

रिटायमेंट के बाद चुना राजनीति का सफर

डॉ. मेवालल चौधरी मूलरूप से तारापुर के रहने वाले हैं। 2015 में बिहार कृषि विवि से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद वह दोबारा 2020 में चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया। लेकिन नियुक्ति घोटाला का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। इसके बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर इस्तीफा देना पड़ा था।

पत्नी रह चुकी थी सचेतक

डॉ. मेवालाल चौधरी से पहले उनकी पत्नी स्व. नीता चौधरी वहां की विधायक रही थी। वह राजनीति में काफी सक्रिय रहीं। वे जदयू के मुंगेर प्रमंडल की सचेतक भी थीं। उन्होंने 2010 में तारापुर से चुनाव जीता था। वर्ष 2019 में गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलसने से उनकी मौत हो गयी थी। मेवालाल चौधरी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा रवि प्रकाश अमेरिका में तो छोटा बेटा मुकुल प्रकाश आस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!