गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर गणित मेला का हुआ आयोजन.

 गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर गणित मेला का हुआ आयोजन.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया मनोज कुमार तिवारी,जलालपुर,सारण.

सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत‌ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहनों के द्वारा महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिवस के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया। वर्ग द्वितीय से लेकर वर्ग अष्टम तक विद्यालय के भैया बहनों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने वृत,आयत, चतुर्भुज,कोण आदि को बनाकर गणितीय सूत्र के आधार पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इसके अलावा कुल 108 भैया बहनों ने चित्रकला, रंगोली, भाषण, निबंध के साथ गणितीय मौडल का प्रदर्शन कर उपस्थित गणमान्य एवं बच्चों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि छपरा विद्या मंदिर के पुर्व प्रधानाध्यापक एवं शिशु मंदिर धनौरा के पुर्व प्रधानाध्यापक राकेश कुमार उपाध्याय थे।


जिसका संचालन वर्तमान प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव सदानंद सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, शिक्ष नेता राकेश कुमार सिंह,रामविनोद उपाध्याय, ब्रह्मानंद ठाकुर,रमविनोद उपाध्याय, सुनील वर्मा, सुनील राय, शैलेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, गायत्री देवी, रिंकु कुमारी, पुष्पा कुमारी शामिल हुए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!