देवरिया में हुए ब्राह्मणों की हत्या को लेकर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

देवरिया में हुए ब्राह्मणों की हत्या को लेकर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

देवरिया जिले में भूमि विवाद को लेकर एक ब्राह्मण परिवार को हैवान की तरह बोटी-बोटी काट दिया गया। यह प्रदेश की एक हफ्ते के भीतर दूसरी नृशंस हत्या है। जो ब्राह्मण सुरक्षा को लेकर सरकार पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। उक्त बातें मंगलवार को बलिया (यूपी) के दामोदरपुर गांव में आयोजित ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कही।

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कहा कि क्या ब्राह्मण अब देश व प्रदेश छोड़कर दूसरे देश चले जाएं? इनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। प्रदेश में ब्राह्मणों की हो रही लगातार हत्या अनगिनत सवाल खड़े कर रही है। सुल्तानपुर जिले में डॉक्टर घनश्याम तिवारी की भरे बाजार में हैवान की तरह बगैर प्रशासन के भय के सरेआम हत्या कर दी गई। बीएसएस के मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश में अगर कोई असुरक्षित है तो वह ब्राह्मण है।

बैठक में दयाशंकर तिवारी, पंकज मिश्रा, रामजी चौबे, रत्नाकर दूबे, सुधीर तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, श्रीप्रकाश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, उमाशंकर पाण्डेय, आशीष दूबे, सरोज दुबे, सुधीर चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे एवं संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!