महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में  मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित  

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में  मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय इकाई द्वारा किया गया आयोजन

श्रीनारद मीडिया, मोतिहारी, (बिहार):


महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार के चाणक्य परिसर स्थित संस्कृति संकुल सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वें स्थापना दिवस पर सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन गुरूवार को किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘सर्जना’ नामक इस मेहंदी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय में चारों परिसर के विभिन्न विभागों के 44 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में दो-दो छात्राओं को 22 समूह में बांटा गया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मेहंदी रच डाले। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. शहाना मजूमदार और जन्तु विज्ञान विभाग की डाॅ. प्रीति वाजपेई ने सभी छात्राओं द्वारा रचे गये मेहंदी को देखा। उत्कृष्ट रूप से मेहंदी रचने के लिए चार समूह को पुरस्कृत किया गया।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चम्पारण विभाग संगठन मंत्री अभिमन्यु जी, विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभदेव शुक्ला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष जय कुमार, आशीष कुमार, सचिव अमन कुमार, शोध संयोजक

कृष्ण कुमार, विभाग संयोजक मोतिहारी ऋषभ राज, जिला संयोजक सोनू सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानसी जयसवाल, विवेक, लकी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

महेंद्रनाथ मंदिर में  एकादशी के अवसर पर हुआ दुग्‍धाभिषेक 

कोर्ट ले जाने के दौरान गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

CSP लूट की कोशिश में शामिल लाइनर गिरफ्तार

गाजीपुर में अवैध तस्कर गिरफ्तार, बिहार से हथियार लाकर करते थे गाजीपुर, बलिया-वाराणसी में तस्करी

Raghunathpur: जिप सदस्य उमेश पासवान ने अम्बेडकर छात्रावास का किया निरीक्षण

जल संसाधन के 4 इंजीनियर और 1 ठेकेदार पर FIR

शराब बिक्री के पैसे को लेकर हुई थी फायरिंग

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!